VIDEO: ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर डॉक्टर ने किया धर्म परिवर्तन, मुस्लिम से बना हिंदू

Uttar pradesh news, बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के एक शख्स ने ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। उसने हवन-पूजा कर हिंदू धर्म अपना लिया। इस तरह मुस्लिम से हिंदू बनने के पीछे शख्स का कहना है उसकी बीवी शबाना के घरवाले उसे काफी समय से परेशान कर रहे थे। जिसके चलते वह कई बार डिप्रेशन में चला गया था।

Baghpat, Muslim Youth Adopted Hindu Religion, Sandeep Made From Shahzad, Hindu, Muslims convert to Hinduism

मामला जिले में गांव तेडा (तितरोदा) का है। यहां शहजाद पुत्र यामीन का निकाह करीब 8 साल पहले जिला मुजफ्फरनगर के पिछोकरा गांव में शबाना से हुआ था। निकाह के कुछ साल बाद शबाना के परिजनों से शहजाद की कहासुनी शुरू हो गई। शहजाद के अनुसार, साथ रहने के कुछ ही महीनों बाद शबाना अपने घर पर चली गई थी, तो जब भी वह उससे मिलने जाता था, तो ससुराल वाले उत्पीड़न करते थे।

Baghpat, Muslim Youth Adopted Hindu Religion, Sandeep Made From Shahzad, Hindu, Muslims convert to Hinduism

इसके चलते वह कई बार डिप्रेशन में भी चला गया। उसने गांव में ही डॉक्टरी की प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी। इसी मर्तबा कुछ लोगों ने उसे समझाया और उसकी समस्या का समाधान बताया। जिसके बाद अब उसने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार, शिव मंदिर में हवन-पूजन किया। जहां सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उसने हिंदू धर्म अपनाया।

इस मौके पर हिंदू वाहिनी व बजरंग दल कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने उसे नया नाम संदीप दिया है। वहीं, इस मामले पर बजरंग दल संयोजक अमित कुमार का कहना है कि शहजाद ने सही फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+