इंस्पेक्टर का CUG मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गया बंदर, पकड़ने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
इंस्पेक्टर का CUG मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गया बंदर, पकड़ने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
बागपत, 24 मार्च: पुलिस वालों को अभी तक आपने बदमाशों के पीछे भागते हुए देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने पुलिसकर्मियों को बंदर के पीछे दौड़ लगाते हुए देखा है, नहीं देखा ना। तो आज हम आपको ऐसी ही एक खबर के बारे में बताने जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सामने आई है। यहां एक बंदर पुलिस इंस्पेक्टर का सीयूजी मोबाइल फोन लेकर रफूचक्कर हो गया और उसे पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़ते हुए नजर आए।

इंस्पेक्टर का सीयूजी फोन लेकर रफूचक्कर हुआ बंदर
यह पूरा मामला बागपत जिले के बिनौली थाने का है। जानकारी के मुताबिक, बिनौली थाने में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी बुधवार की सुबह अपने सरकारी आवास में बैठकर कुछ कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक उत्पाती बंदर कमरे में घुस आया और मेज पर रखे उनके सीयूजी मोबाइल फोन को लेकर रफूचक्कर हो गया। मोबाइल फोन गायब होने पर थाने में ढूंढा गया तो पता चला कि बंदर लेकर छत पर बैठा था।

मोबाइल छुड़ाने में छूटे पुलिसकर्मियों के पसीने
इसके बाद इंस्पेक्टर ने पहले तो खुद बंदर से मोबाइल फोन छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली तो थाना स्टाफ को बुलाया और बंदर से फोन लेने की कोशिश करने लगे। पुलिसकर्मियों ने बंदर से फोन को छुड़ाने के लिए ब्रेड, लड्डू, रोटी आदि सभी सामान डाले लेकिन बंदर ने फोन नही छोड़ा। बंदर से मोबाइल फोन वापस लेने के चक्कर में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
Recommended Video

एक घंटे बाद छोड़ मोबाइल फोन
फोन को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों ने मोबाइल की खूब बेल भी बजाई। छतों पर बंदर के पीछे दौड़ते रहे। इस दौरान बंदर ने पुलिसकर्मियों को खूब छकाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदर मोबाइल लेकर गांव की एक बस्ती की तरफ भाग गया। इस दौरान बंदर आगे-आगे और पुलिसकर्मी पीछे-पीछे दौड़ते नजर आए। तकरीबन एक घंटे बाद बंदर ने फोन को छोड़ा तब कहीं जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

बढ़ रहा है बंदरों का आतंक
बता दें कि बागपत जनपद में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा और आए दिन बंदरों के हमले से कोई न कोई व्यक्ति घायल हो जाता है। बंदरों के इस आतंक से पुलिस थाना भी महफूज नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications