आजमगढ़ पहुंची ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, परिजन बोले- घर में नहीं हुई थी दो पीढ़ी से बेटी

आजमगढ़। लॉकडाउन के बीच गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। इस दौरान बोगी में मौजूद दो अन्य महिलाओं ने उसकी मदद की। आजमगढ़ पहुंचने पर मां-बेटी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, प्रसूता के परिजनों का कहना है कि घर में दो पीढ़ी बाद बेटी का जन्म हुआ है।

woman given birth to a baby in migrant special train

आजमगढ़ जिले मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आझौली गांव के रहने वाले दीनानाथ रोजी-रोटी के लिए गुजरात के सूरत में परिवार के साथ रहता थे। दीनानाथ की पत्नी गभर्वती थी और डिलेवरी का अंतिम समय चल रहा था। लॉकडाउन के चलते गुरुवार को सूरत से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में अपनी गर्भवती पत्नी चंद्रकला को लेकर आ रहा था। रास्ते में देर रात 11 बजे चंद्रकला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। चलती ट्रेन में डॉक्टर व नर्स की तो कोई व्यवस्था थी नहीं। चंद्रकला प्रसव पीड़ा से ट्रेन में ही तड़पने लगी।

इस बीच बोगी में बैठी दो अन्य महिलाएं आगे आई और उसे नार्मल डिलेवरी के लिए मदद की। रात 12 बजे चलती ट्रेन में ही चंद्रकला ने एक बेटी को जन्म दिया। परेशानी के बीच बेटी के जन्म पर बोगी में सवार लोगों ने चलती ट्रेन में ही जश्न मनाया। शुक्रवार की शाम ट्रेन के आजमगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मां-बेटी की थर्मल स्क्रीनिंग की और फिर दोनों को एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया।

दो पीढ़ी बाद जन्मी बेटी
घर पहुंचने पर बच्ची को देखकर परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर पर परिवार और पास पड़ोस के लोगों ने खुशियां मनाई और महिलाओं ने सोहर भी गाया। बच्ची की दादी का कहना है कि दो पीढ़ी बाद उनके घर में बेटी पैदा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+