आजमगढ़ में सिपाही और दरोगा की पिटाई, जांच करने घर में घुसे, लोगों ने पीट दिया
Azamgarh Police: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में एक मामले में जांच करने गई पुलिस को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद सिपाही और दरोगा की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान महिलाएं भी मौजूद हैं। 1 मिनट 13 सेकंड के वीडियो में पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों में झड़प होती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर लोग वीडियो वायरल कर रहे हैं।

फिलहाल इस बारे में पुलिस अधिकारियों द्वारा बयान जारी करते हुए बताया गया कि जांच करने पहुंची पुलिस टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट किया था। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की तलाश हो रही है।
यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सिधारी थाना क्षेत्र के हैदराबाद उर्फ छतवारा कलंदर बस्ती की रहने वाली सिराजुल निशा द्वारा थाने में शिकायत की गई थी। उनका कहना था कि जमीनी विवाद में लोगों ने गेट लगा दिया और चोरी भी की।
इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद एक सिपाही और एक एसआई बस्ती में पहुंचे। इस दौरान आरोपियों के घर पहुंचकर उन लोगों ने जांच पड़ताल करना शुरू की तो घर में मौजूद लोग मारपीट करने लगे। इस दौरान पुलिस अपना बचाव करते हुए नजर आ रही है।
वहीं महिला तथा पुरुष यह कह रहे हैं कि बिना किसी सूचना या मुकदमे की कॉपी लिए बिना कैसे घर में प्रवेश कर गए। उन लोगों द्वारा यह भी सवाल उठाए जा रहा है कि घर में कोई व्यक्ति कैसे है, बिना बुलाए कैसे घर में प्रवेश कर सकते हो।
देखें Video-
फिलहाल इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला उच्चाधिकारी हो तो पहुंचा। मामले में पुलिस द्वारा पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें मोहम्मद शहादत और मोहम्मद अकबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications