UP News: लड़की की हत्या करने वाला शख्स मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली तो लगा गिड़गिड़ाने
UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में चाकू गोद कर युवती की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी तो वह गिड़गिड़ाने लगा। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटना का खुलासा करते हुए आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा बताया गया कि युवती की हत्या में शामिल शुभम गौतम नामक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि युवक युवती से शादी करना चाहता था लेकिन वह तैयार नहीं थी, जिसके कारण हत्या कर दिया।

दरअसल, आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना अंतर्गत सुरहन गांव में शनिवार की दोपहर में खेत में काम कर रही अपनी मां को खाना पहुंचाने जा रही 21 वर्षीय शबनम राजभर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े युवती की हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी मच गई थी।
मृतका के परिजनों द्वारा गांव के ही रहने वाले शुभम गौतम और नवनीत सिंह उर्फ गांगुली के विरुद्ध बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में शुभम ने बताया कि उसका साथी नवनीत सिंह मृतका से बातचीत करता था और उसे भगाकर शादी करना चाहता था। मृतका इस बात के लिए राजी नहीं थी। इसी बात से नाराज होकर उसने हत्या कर दी। पुलिस द्वारा बताया गया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications