समाजवादी पार्टी जब सत्ता में आती है तो जनता में भूख और भय बढ़ जाता है, आजमगढ़ में बोले राजनाथ सिंह

आजमगढ़, 27 फरवरी: उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के मतदान के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आजमगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। रक्षा मंत्री ने कहा, ''कहने को कहते हैं कि हम समाजवादी हैं, नाम रख दिया समाजवादी पार्टी, समाजवाद इन्हें छूकर भी नहीं गया। समाजवादी वो होता है जो जनता को भय और भूख से निजात दिला दे। ये समाजवादी पार्टी जब सत्ता में आती है तो जनता में भूख और भय बढ़ जाता है।''

UP election 2022 Defence Minister Rajnath Singh rally in Azamgarh

'जिस दिन भ्रष्टाचार का आरोप लगेगा, राजनीति को मार देंगे ठोकर'

Recommended Video

    UP Election 2022: Basti में PM Modi ने Ukraine में फंसे भारतीयों के लिए कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    राजनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी के शासनकाल में खनन घोटाला, एंबुलेंस घोटाला और रिवर फ्रंट घोटाला भी हुआ था। कोई मां का लाल ये बता दे कि हमारे शासन काल में कोई घोटाला हुआ हो, जिस दिन भ्रष्टाचार का आरोप लग जाएगा उस दिन इस राजनीति को ठोकर मार कर हम लोग बैठ जाएंगे, ऐसी राजनीति मंजूर नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कई जगहों पर महिलाएं दूर से जल ढो कर लाती हैं, जिसे देखकर पीएम मोदी ने तय किया कि हर घर तक नल से जल पहुंचेगा। आजमगढ़ में भी कोई घर ऐसा नहीं बचेगा जहां नल से जल ना पहुंच जाए, यहां भी काम शुरू हो गया है जो आने वाले 1-2 साल में पूरा हो जाएगा।

    बलिया में शाह ने सपा, बसपा पर बोला हमला

    उधर, बलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश से माफिया का राज समाप्त करके क़ानून व्यवस्था स्थापित करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। ये हाथी भी नहीं कर सकता, ये साइकिल भी नहीं कर सकती। शाह ने कहा कि कांग्रेस 70 के दशक में कहती थी 'गरीबी हटाओ'। सपा-बसपा खुद को गरीबों की पार्टी कहते हैं। अगर गरीबों के लिए कुछ किया होता तो हमारे भाग्य में काम करने का मौका नहीं आता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+