Azamgarh UP Board Result: 10th में अर्पित और 12th में गौरव ने किया जिला टॉप, जानिए कैसे मिली सफलता
Azamgarh UP Board Result 2024 Topers: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा UP Board Result 2024 शनिवार दोपहर 2 बजे जारी कर दिया गया। इस लिस्ट में आजमगढ़ के बच्चों ने भी परचम लहराया है।
आजमगढ़ में कक्षा दसवीं में अर्पित नामक छात्र ने जिले में टॉप किया है। अर्पित ने 600 में 582 अंक अर्थात 97 फ़ीसदी अंक हासिल किया है। अर्पित द्वारा जिला में कक्षा दसवीं की परीक्षा टॉप किए जाने के बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

अर्पित द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन वह 10 से 12 घंटे मन से पढ़ाई करते थे। अर्पित का कहना है कि सोशल मीडिया पर उन्होंने बहुत ज्यादा समय नहीं दिया। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से समय की बर्बादी होती है।
वहीं आजमगढ़ में दसवीं में दूसरे स्थान पर ऋषभ ने 96.83 फ़ीसदी मार्क हासिल किया है वहीं तीसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाने वाली वैशाली पांडेय ने 96.67 फ़ीसदी अंक हासिल किया है।
कक्षा 12वीं में गौरव प्रजापति ने किया टॉप
बात करें इंटरमीडिएट की तो इंटरमीडिएट में एसडी जेआई इंटर कॉलेज सेहदा आजमगढ़ के छात्र गौरव प्रजापति ने इंटरमीडिएट में आजमगढ़ में टॉप किया है। गौरव प्रजापति को 96.40 प्रतिशत अंक मिले हैं।
इस प्रकार गौरव प्रजापति ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में 482 अंक हासिल किया है। गौरव प्रजापति का कहना है कि वे सात से 8 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करते थे। आज भी पढ़ाई में वे 7 से 8 घंटे समय देते हैं।
मीडिया से बात करते हुए गौरव प्रजापति ने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। गौरव के पिता घनश्याम प्रजापति कुशीनगर जनपद में सरकारी कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं।
इसी तरह 12वीं में आजमगढ़ में सूर्यकांत सिंह ने भी गौरव प्रजापति के बराबर अंक हासिल किया है। गौरव प्रजापति के बाद सूर्यकांत सिंह है। इसके अलावा सेकंड रैंक अंकित यादव, अंकुश यादव ने हासिल किया है।
इसके अलावा हेमंत वर्मा, साक्षी, आत्मा कुमारी और संजना प्रजापति ने आजमगढ़ जनपद में तीसरी रैंक हासिल की है। परीक्षा पास करने वाले परीक्षार्थियों के घर पर पहुंचकर उनके रिश्तेदारों और जानने वालों द्वारा बधाई दी जा रही है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications