आजमगढ़ पुलिस ने 3 लाख के इनामी सूर्यांश दुबे को एनकाउंटर में किया ढेर, हत्या के दर्ज थे 12 मुकदमे

आजमगढ़। खबर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से है, यहां गुरुवार (26 नवंबर) की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आतंक का पर्याय बना तीन लाख रुपए का इनामी बदमाश सूर्यांश दुबे ढेर हो गया। तो वहीं, इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि सूर्यांश पर हाल ही में दलित ग्राम प्रधान सत्यमेव राम जयते की नृशंस हत्या के साथ 12 मुकदमे दर्ज हैं।

three lakh rewarded criminal suryansh dubey life lost in police encounter

आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सरायमीर थाना अंतर्गत शेरवा गांव के पास एक घर में दुर्दांत अपराधी सूर्यांश दुबे के छिपे होने की खबर मिली थी। सूर्यांश एक वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। इस सटीक सूचना पर कई थानों की पुलिस ने इलाके को घेर लिया। घेराबंदी के दौरान ही सूर्यांश ने पुलिस पार्टी पर क्रास फायरिंग शुरू की।

फायरिंग में एसओजी का एसआई श्रीप्रकाश शुक्ला, कांस्टेबल प्रदीप पांडेय घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दुर्दांत अपराधी सूर्यांश दुबे घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हाल ही में काफी चर्चाओं में रहे ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या पर भी सूर्यांश दुबे ने की थी। इस हत्याकांड को लेकर कई राजनीतिक पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस दुर्दांत अपराधी सूर्यांश दुबे पर अब तक जोन द्वारा 1 लाख और शासन द्वारा 2 लाख का इनाम घोषित किया गया था। कुल मिलाकर ये 3 लाख का इनामी था। इस अपराधी के मुठभेड़ में मारे जाने की खबर से निश्चित तौर पर जिले ही नहीं पूरे पूर्वांचल में अपराध पर अंकुश लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+