आजमगढ़: नर्सिंग होम में डॉक्टर सहित 3 लोगों ने युवती से की हैवानियत, गिरफ्तार

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक निजी नर्सिंग होम में अपनी मां के साथ उपचार कराने आई एक युवती के साथ इलाज के दौरान डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्मियों के चंगुल से छूटने के बाद युवती ने इसकी जानकारी 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को दी और अपनी मां को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन के बाद डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Recommended Video

    आजमगढ़: नर्सिंग होम में डॉक्टर सहित 3 लोगों ने युवती से की हैवानियत, गिरफ्तार
    three arrested including doctor for misdeeds girl at nursing home in azamgarh

    मां को कमरे से बाहर भेज डॉक्टर ने युवती से किया रेप

    आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई। महिला ने अपनी पुत्री को लालगंज कस्बे के शुभम नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया। नर्सिंग होम के संचालक व डॉक्टर दिनेश कुमार ने उसकी बेटी का उपचार शुरू किया। ग्लूकोज की बोतल और कुछ दवाएं देकर वार्ड के एक कमरे में शिफ्ट करा दिया। पीड़िता की मां का आरोप था कि देर शाम डॉक्टर दिनेश कुमार नर्सिंग होम में दोबारा आया और उनकी बेटी को देखा। इस दौरान डॉक्टर ने परीक्षण की बात कर पीड़ित युवती की मां को कमरे से बाहर कर दिया। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर दिनेश कुमार ने अपने सहयोगी रवि कुमार और श्रीकांत कुमार के साथ मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    पुलिस ने डॉक्टर और उसके सहयोगियों को भेजा जेल

    कमरे से बाहर निकलने के बाद जब वह अपनी बेटी के पास पहुंची तो उसने अपनी आपबीती बताई। इस घटना में पीड़ित युवती की मां ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन के बाद आरोपित नर्सिंग होम संचालक व डॉक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के बाद साक्ष्य मिलने पर डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+