आजमगढ़ की अनाबिया को प्रियंका ने भेजा तोहफा, कहा- हमेशा ब्रेव गर्ल बनकर रहना

आजमगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आजमगढ़ की मासूम अनाबिया को स्कूल बैग और उसमें स्टेशनरी के साथ टेडी बियर भेजा है। इसके साथ एक चिट्ठी भी लिखी है। प्रियंका ने चिट्ठी में लिखा है, 'प्यारी अनाबिया तुम्हारे लिए मैंने कुछ चीजें खरीदी हैं। उम्मीद हैं तुम्हें पसंद आएंगी। हमेशा मेरी 'ब्रेव गर्ल' बनकर रहना और जब भी दिल करे मुझे फोन करना। बहुत प्यार.... प्रियंका आंटी।' प्रियंका गांधी का गिफ्ट देखकर अनाबिया काफी खुश हैं। परिजनों में भी खुशी है।

priyanka gandhi send girl and letter to azamgarh girl anabia

बता दें, बीते दिनों प्रियंका गांधी आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज आई थीं। यहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में आंदोलन करने वाली महिलाओं से मुलाकात की थी। इस दौरान मासूम अनाबिया ईमान से भी मिली थीं। प्रियंका ने उसे अपनी गोद में उठाकर उससे बात शुरू की थी तो वो रोने लगी थी। प्रियंका गांधी से बातचीत में अनाबिया ने बताया था कि वो भी धरना-प्रदर्शन में मौजूद थी। उसे पुलिस से डर लगता है। इसी डर से वो बाजार भी नहीं जा रही थी। प्रियंका ने अनाबिया को चाकलेट देकर चुप कराया था।

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्राभारी मिन्नत रहमानी और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम को आजमगढ़ भेजा। दोनों नेताओं के साथ बुधवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह बिलरियागंज उस बच्ची के घर पहुंचे और गिफ्ट और लेटर प्रदान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+