UPSC की तैयारी कर रहे युवक की हत्या कर शव फेंकने वाले अपराधी को पुलिस ने मारी गोली
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र में शनिवार को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा UPSC की तैयारी करने वाले देवरिया निवासी युवक की हत्या करने के बाद उसका शव सब हरा वाला इलाके में फेंकने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, देवरिया जनपद के मारल थाना अंतर्गत करियापार निवासी दुर्गेश मिश्रा को बीते 14 अक्टूबर को मारपीट कर उसकी हत्या करने के बाद बदमाशों द्वारा उसके शव को अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे झाड़ियाें में फेंक दिया गया था।

शव मिलने के बाद पुलिस द्वारा मृतक के बारे में जानकारी जुटाई गई लेकिन कोई भी शख्स उसे पहचान नहीं सका। उसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया तो पता चला कि मृतक देवरिया का रहने वाला है और प्रयागराज में रहकर यूपीएससी की तैयारी करता था।
जांच पड़ताल में अभी बात सामने आई कि मृतक दुर्गेश कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में पुलिस द्वारा हत्या करने वाले बदमाशों तक पहुंचने में कड़ी मसक्कत करनी पड़ी। जांच पड़ताल में पता चला कि 13 अक्टूबर को वह सवारी लेकर कहीं जाने के लिए निकला था उसके बाद से ही उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
ऐसे में पुलिस द्वारा सीसीटीवी और अन्य चीजों की जांच की गई। पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि शनिवार को रात्रि में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्वासा गहजी मार्ग पर कार सवार कुछ युवक मौजूद हैं।
सूचना देने वाले ने यह भी बताया कि देवरिया निवासी जिस युवक की हत्या कर कार लूट ले गई थी संभवतः ये वही कर है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल वहां पहुंची। कार के समीप पहुंचते ही बदमाशों द्वारा पुलिस टीम के ऊपर फायर किया जाने लगा।
उसके बाद पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक बदमाश को गोली लगी जबकि उसका साथी वहां से फरार हो गया। बदमाश को पकड़ने की शादी पुलिस ने उसके पास से तमंचा कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान देवगांव कोतवाली के लहुआकला निवासी अंकित सिंह के रूप में हुई है।
पूछताछ में उसने यह भी बताया कि नवनीत सिंह और निशांत सिंह नामक उसके दो दोस्त भी मौजूद थे जो पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वही फरार हुए दोनों बदमाशों के धर पकड़ के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications