झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर टूट पड़े लोग, मारे पत्थर, तोड़ी गाड़ी, चार घायल

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले की पुलिस पर उस समय लोगों ने पथराव कर दिया जब पुलिस एक मामले में चल रहे मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची। इस पथराव में पुलिस की गाड़ियां तोड़ दी गईं। वहीं इस मारपीट में चार लोग घायल हो गये। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

mob attacked policemen and their vehicle

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के फतोही गांव में दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद था। जिसको हल करा दिया गया था लेकिन, फिर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। इतना ही नहीं हमलावरों द्वारा पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ दिया गया और घरों में घूसकर भी तोड़फोड़ की गयी। हालात बेकाबू देख पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।

mob attacked policemen and their vehicle

इस मामले में एसपी सीटी कमलेश बहादुर का कहना है कि पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों पर 8 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कुछ नामजद लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस मारपीट में कुल चार लोग घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+