आजमगढ़: घर आई भाभी की बहन से चाकू की नोंक पर किया, दो बीवियों ने थाने पहुंच बताई करतूत

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में एक शख्स ने पहले एक पत्नी के रहते दूसरी शादी की फिर घर आई साले की पत्नी की बहन से चाकू की नोंक पर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पति की हैवानियत से परेशान दोनों पत्नियों ने मिलकर थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

man jailed for physical attack of minor girl

दो शादियां कर चुका है आरोपी

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला कथित भाजपा नेता मनोज कुमार ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से विवाद होने के बाद वह अपने मायके चली गई। इसी बीच मनोज ने दूसरी शादी कर ली। मनोज अपनी दूसरी पत्नी के साथ घर पर ही रहता था। दो दिन पहले उसकी दूसरी पत्नी बीमार थी। घर पर काम-धंधे के लिए उसने अपनी भाभी की बहन को बुलाया।

चाकू की नोंक पर किशोरी से किया रेप

इसी दौरान उसके पति ने उस किशोरी के साथ छेड़खानी की और चाकू की नोेंक पर उसके साथ रेप की वारदात को भी अंजाम दिया। विरोध करने पर पीड़ित किशोरी और अपनी पत्नी को जान-माल की धमकी दी। दूसरे दिन किशोरी ने अपने घरवालों को बुला दिया, जिसके बाद मनोज की दोनों पत्नियों ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह का कहना है कि तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+