अखिलेश की जीत के बाद निरहुआ ने किया ट्वीट, कही ये बड़ी बात

Azamgarh News, आजमगढ़। आजमगढ़ से भोजपुरी सुपरस्टार व भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी हार स्वीकार कर ली। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जीत दर्ज कराई है। हारने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बड़ी बात कही है। निरहुआ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ना ये देश रुकेगा ना ये देश झुकेगा आए तो मोदी ही...।' बता दें कि यूपी की हाईप्रोफाइल सीट आजमगढ़ खासी चर्चाओं में रही।

2 लाख 59 हजार मतों से हराया

2 लाख 59 हजार मतों से हराया

आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव ने बीजेपी प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को 2 लाख 59 हजार मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है। गुरुवार को चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए गए परिणाम के मुताबिक, अखिलेश को कुल 6 लाख 19 हजार 594 वोट मिले, जबकि निरहुआ के खाते में 3 लाख 60 हजार 255 वोट आए। बता दें कि शुरुआती रुझानों के साथ ही अखिलेश यादव ने निरहुआ पर बढ़त बना ली थी और दोपहर डेढ़ बजे तक अखिलेश को 69453164 वोट मिल चुके थे। वहीं बीजेपी प्रत्याशी को सिर्फ 93808 वोट मिले।

एसपी का गढ़ रही है यह सीट

एसपी का गढ़ रही है यह सीट

यह सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है। 17 लाख से अधिक मतदाताओं वाली आजमगढ़ सीट पर छठे चरण में 12 मई को मतदान हुआ था। 2014 के लोकसभा चुनाव में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने यहां बीजेपी के रमाकांत यादव को शिकस्त दी थी।

2014 में भी नहीं काम आई थी मोदी लहर

2014 में भी नहीं काम आई थी मोदी लहर

2014 लोकसभा चुनावों में आजमगढ़ पूर्वांचल की एकमात्र ऐसी सीट थी, जहां मोदी लहर भी काम नहीं आई। मुस्लिम-यादव बहुल इस सीट पर मोदी लहर में भी समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बड़ी जीत दर्ज कर एसपी के इस गढ़ को पार्टी के लिए बरकरार रखा। हालांकि बीजेपी कैंडिडेट रमाकांत यादव ने लगभग 2.7 लाख वोट हासिल करते हुए मुलायम की जीत की राह में मुश्किल खड़ी कर दी।

आए तो मोदी ही: निरहुआ

आए तो मोदी ही: निरहुआ

भले ही निरहुआ लोकसभा चुनाव हार गए हों, लेकिन उनके हौंसले और जज्बे में कमी नहीं आई है। देश में फिर से मोदी की सरकार वापसी को लेकर निरहुआ ने ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी सेल्फी अपडेट की। एक दूसरे ट्वीट में अखिलेश समेत विपक्षियों पर तंज कसते हुए एक्टर ने लिखा- "ना ये देश रुकेगा, ना ये देश झुकेगा, आए तो मोदी ही...।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+