Lok Sabha Election 2024: आजमगढ़ पहुंचे धर्मेंद्र यादव, दिनेश लाल यादव पर बोला हमला, बदांयू घटना पर क्या बोले?
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे। आजमगढ़ में उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उपचुनाव हारने के बाद पहली बार धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ पहुंचे हैं। आजमगढ़ में कई जगह सपा नेताओं द्वारा तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी गई।
आजमगढ़ पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि आजमगढ़ के लोगों ने कभी अन्याय और अत्याचार स्वीकार नहीं किया यही कारण है कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी चुनाव जीते।

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर जो भरोसा जताया है उसे भरोसे पर वह खरा करेंगे तथा आजमगढ़ में हुए नेताजी के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए विकास करेंगे तथा समाजवादियों को कमजोर नहीं होने देंगे।
स्क्रिप्ट के आधार पर राजनीति करते हैं निरहुआ
बता दे की हाल ही में आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा बयान देते हुए यह कहा गया था कि 'एक भाई चुनाव जीत कर नहीं आए दूसरा हर कर नहीं आया।' इस बात का पलटवार करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि निरहुआ स्क्रिप्ट के आधार पर राजनीति करते हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह कलाकार को स्क्रिप्ट लिख कर दी जाती है उसी उनको भी जो स्क्रिप्ट दे जाती है उसी के आधार पर वह अपना बयान देते हैं। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि योगी सरकार में एक भी भर्ती सही तरीके से नहीं हुई है।
अभी हाल ही में यूपी पुलिस में भर्ती के नाम पर 50 लाख नौजवानों के साथ अन्याय और अत्याचार तथा धोखा हुआ है। योगी सरकार में जो भी भर्ती हुई है उसका पेपर जरूर लीक हुआ है।
बदायूं की घटना पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी के लोग जो कानून व्यवस्था संभालने की बात कहते हैं, उनसे इस घटना पर सवाल किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications