Azamgarh में चोरी के शक में खंभे से बांधकर मासूम की निर्ममता पूर्वक पिटाई Video Viral

Azamgarh में मोबाइल चोरी के शक में एक मासूम को लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

Azamgarh जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के हदिसा गांव में चोरी के शक में एक मासूम बच्चे को खंभे से बांधकर पीटा गया। घटना 4 दिन पहले की है, लेकिन शनिवार को सायंकाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मासूम की निर्ममता पूर्वक पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Azamgarh Bardah Video Viral

पिता का आरोप 3 घंटे खंभे से बांधे रखे
हदिसा गांव के रहने वाले रामकेश राम ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि 4 दिन पूर्व उनके गांव के ही रहने वाले संजय राम, रामआसरे राम, सुरेंद्र राम और विजई राम आदि लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उनके बेटे को पकड़ लिए और मारे पीटे। मारपीट के बाद लोगों ने मासूम को एक खंभे से बांध दिया। करीब 3 घंटे तक उपरोक्त लोग बेटे को बांधे रहे और इस दौरान भी मासूम को मारते पीटते रहे।

मुंह में मिर्च पाउडर डालने का आरोप
पिता ने यह भी आरोप लगाया कि खंभे से बांधकर पीटाई करने के बाद लोगों ने मासूम के द्वारा पानी मांगने पर उसके मुंह में मिर्च पाउडर डाल दिया। इस दौरान वहां पर गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन कोई भी मासूम बच्चे को बचाने के लिए आगे नहीं आया। घटना के दौरान वहां पर मौजूद किसी शख्स द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मारपीट करने वाले के साथ ही तमाशबीन भी दोषी
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई। आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी सुरेंद्र राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पिटाई के दौरान वहां पर तमाशबीन बने लोगों के खिलाफ 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+