Azamgarh: जिस पत्नी की हत्या के आरोप में 13 महीने जेल में रहा पति, वह इटावा में मिली जिंदा

जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति 13 महीने जेल में रहा, जमानत के बाद उसने पत्नी को खोज निकाला। अभी इस मामले में पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Aazmgarh Police Wife Husband

उत्तर प्रदेश के Azamgarh जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आजमगढ़ में जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति 13 महीने तक जेल में बंद रहा वह पत्नी जिंदा हालत में मिली है। जेल से जमानत पर छूटने के बाद पति ने पत्नी को खोज निकाला, अब पत्नी के ऊपर झूठी रिपोर्ट लिखाने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

जून 2019 में हुई थी दोनों की शादी

जून 2019 में हुई थी दोनों की शादी

दरअसल, आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत मसोना सुखपुर गांव के रहने वाले दीपू की शादी वर्ष 2019 में मऊ जनपद के घोसी थाना अंतर्गत छोटीडाँड़ी गांव की रहने वाली रुचि के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी होने के बाद पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। शादी के बाद अपने पति को छोड़कर पत्नी अपने मामा के घर चली गई। काफी दिन तक रुचि अपने मामा के घर रही इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पंचायत जुटाई गई। पंचायत में फैसला लिया गया कि रुचि अपने ससुराल में ही रहेगी। उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के बाद रुचि की विदाई करा दी गई।

ससुराल से संदिग्ध हाल में हुई लापता

ससुराल से संदिग्ध हाल में हुई लापता

बताया जा रहा है कि पंचायत के बाद दोबारा जो रूचि अपने ससुराल में आई तो एक सप्ताह तक ससुराल में रहने के बाद वह संदिग्ध हाल में ससुराल से लापता हो गई। दीपू और उसके घर वाले उसकी काफी खोजबीन किये लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इधर बेटी के गायब होने की सूचना जब उसके मां-बाप को मिली तो रुचि की मां ने जीयनपुर कोतवाली में दीपू उसके पिता तथा दीपू के भाभी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। दीपू की सास के द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने दीपू को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।

13 माह बाद कोर्ट से मिली जमानत

13 माह बाद कोर्ट से मिली जमानत

रिपोर्ट के मुताबिक निर्दोष दीपू पत्नी की हत्या के आरोप में करीब 13 महीने तक जेल में रहा। 13 महीने बाद हाई कोर्ट से दीपू को जमानत मिली। भले ही इस मामले में दीपू हत्यारोपी माना जा रहा था लेकिन दीपू को इस बात का पूरा भरोसा था कि रुचि अभी जिंदा है और किसी दूसरे के साथ भाग गई है। ऐसे में जमानत पर जेल से छूटने के बाद दीपू रुचि के बारे में जानकारी जुटाने लगा। काफी खोजबीन करने के बाद दीपू को पता चला कि रुचि इटावा में रह रही है। उसके बाद दीपू ने लोकेशन कंफर्म करने के बाद पुलिस को सूचना दिया।

इटावा से पुलिस ने रुचि को किया गिरफ्तार

इटावा से पुलिस ने रुचि को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि दीपू की सूचना के बाद आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ चौकी प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने इटावा जनपद के इटली गांव से रुचि को गिरफ्तार कर लिया। रुचि के पकड़े जाने के बाद दीपू पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के पास पहुंचा और प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाया। बताया जा रहा है कि इस मामले में कप्तान के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली में रुचि और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जीयनपुर कोतवाली थाने की पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल दीपू की सक्रियता के चलते उसकी पत्नी गिरफ्तार हो गई लेकिन इस मामले को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चा चल रही।

Recommended Video

      आजमगढ़ः अज्ञात कारणों से दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल हुआ खाक

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+