Azamgarh News: बिजली कटी तो पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

Azamgarh News: बिजली कट जाने के बाद आजमगढ़ जनपद के नामदारपुर गांव में पति-पत्नी में विवाद हो गया। उसके बाद पति ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला।

Husband beats wife after power cut in Azamgarh

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बिजली कट जाने के बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के बाद शराब के नशे में धुत पति को इतना गुस्सा आया कि उसने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी।

आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। लोगों का कहना है कि मृतका का पति शराब पीने का आदी है और रोज घर पर शराब पीकर आता था।

दरअसल, यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना अंतर्गत नामदारपुर गांव का है। गांव में मुन्ना राम अपनी पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद मुन्ना राम द्वारा सुनीता से दूसरी शादी की गई थी।

शुक्रवार की रात्रि में मुन्ना राम अपने घर पर शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। पहुंचने के बाद रात में खाना खाने की तैयारी कर रहा था इसी बीच बिजली कट गई। बिजली कटने के बाद घर में अंधेरा हो गया और इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होने लगा।

विवाद होने के बाद पति को पत्नी के ऊपर इतना गुस्सा आया कि वह घर में रखी हुई लाठी को उठाया और सुनीता के ऊपर कई बार वार कर दिया। वार किए जाने के बाद सुनीता का सिर फट गया और लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गई।

सुनीता के जमीन पर गिर जाने के बाद उसका पति मुन्ना राम उसे उसी हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मुन्ना राम का छोटा भाई सुग्रीव वहां पहुंचा और अपनी भाभी को लेकर तत्काल एक निजी अस्पताल में पहुंचा। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुनीता की मौत हो जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली। अस्पताल में पहुंची पुलिस मृतक की लाश को कब्जे में ले ली और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही उसके पति की तलाश में जुट गई। उसके पति मुन्ना राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना से मुन्ना राम के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+