Azamgarh: बीच रास्ते में दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, दुल्हन को आया गुस्सा, चंद घंटों में टूट गई शादी
उत्तर प्रदेश के Azamgarh जिले में शादी के बाद दूल्हे ने ऐसी मांग कर दी कि दुल्हन और उसके परिवार वाले नाराज हो गए और चंद घंटों में ही शादी टूट गई।

उत्तर प्रदेश के Azamgarh जनपद में शादी के बाद दूल्हे ने ऐसी डिमांड कर दी की शादी टूट गई। हालात शादी टूटने से पहले दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत चली और पुलिस से भी शिकायत की गई थी।
इस बारे में जीयनपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शादी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में दहेज को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने पंचायत करते हुए सामानों का आदान प्रदान करने की बात तय कर आपस में सुलह समझौता कर लिया।
यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत आलमपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव से एक बारात आलमपुर में गांव में आई थी।
लड़की पक्ष के लोगों द्वारा दूल्हे और बारातियों की अच्छे से खातिरदारी की गई। द्वार पूजा लगने के बाद शादी की रस्में भी पूरी हुई। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद सुबह में जब कोहबर में जाने की बारी आई तो दूल्हे ने कोहबर में जाने से इंकार कर दिया।
दूल्हा अपने गाड़ी में ही बैठा रहा और बाद में दुल्हन भी सज धज कर आई और गाड़ी में बैठ गई। बताया जा रहा है कि विदाई होने के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर आधे रास्ते में पहुंचा इस दौरान गाड़ी खड़ी कर दहेज के बारे में दुल्हन से बातचीत करने लगा।
दूल्हे द्वारा डिमांड की गई की उसे चेन और अंगूठी नहीं मिली है जबकि शादी तय होने पर यह सब देने की बात कही गई थी। इतना बात सुनते ही दुल्हन ने अपने परिजनों को फोन कर दिया। दुल्हन का फोन आने के बाद मायके पक्ष के लोग तत्काल वहां पहुंचे और दूल्हा दुल्हन समेत कार को लेकर आलमपुर चले आए।
बताया जा रहा है कि इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। उसके बाद दूल्हे के घरवालों और शादी की मध्यस्थता करने वाले को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद दूल्हे के परिवार वाले भी वहां पहुंचे और काफी देर तक पंचायत चली।
लड़की पक्ष के लोग दूल्हे को छोड़ना नहीं चाहते थे, ऐसे में वहां मौजूद किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही।
दोनों पक्षों से जुटे संभ्रांत लोगों ने यह फैसला लिया कि शादी में लड़की पक्ष का जो भी खर्च हुआ है उसे वापस किया जाए। इसके अलावा जिन गहनों और सामानों का आदान-प्रदान हुआ था, उन्हें भी वापस करा दिया गया।
दोनों पक्षों में आपसी सुलह समझौता हो जाने के बाद थाने में भी दोनों पक्ष पहुंचकर राजीनामा दिए। दुल्हन के पिता द्वारा कहा गया कि जब अभी शादी के बाद ही दूल्हे द्वारा इस तरह की डिमांड की जा रही है तो बाद में न जाने क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications