'पत्नी खूबसूरत थी, मुझे धोखा दे रही थी, बंधक बनाकर डीजल डालकर जला दिया,' पति का कबूलनामा
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में वंदना नामक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपी पति ने जो कहानी बताई उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पति अपनी पत्नी के ऊपर शक करता था इसीलिए उसे जलाकर मार डाला।
दरअसल, आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली वंदना नमक एक महिला की बीते दिनों मौत हो गई थी। वंदना का मायका मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव में था। वंदना के भाई सुदीप द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके जीजा ने उसकी बहन को जलाकर मार डाला है।

इस मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दरी करते हुए पुलिस ने वंदना के पति कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कन्हैया से पूछताछ की तो वह पुलिस को काफी समय तक गुमराह करता रहा लेकिन बाद में उसने सच्चाई उगल दी।
पुलिस की पूछताछ में कन्हैया ने बताया कि परिवार चलाने के लिए उसकी पत्नी ब्यूटीशियन का कोर्स की। ब्यूटीशियन का कोर्स करने के बाद उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती थी लेकिन काम अच्छा नहीं चला तो उसे उसने बंद कर दिया। उसके बाद उसकी पत्नी ने किराने की दुकान खोली।
उसने बताया कि उसकी पत्नी से दुकान पर काफी संख्या में लोग समान खरीदारी करने के लिए आते थे। दुकान पर खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग उसे हंसकर बात करते थे यह बात कन्हैया को बुरी लगती थी। ऐसे में कन्हैया ने उसे मना किया तो वह नहीं मानी। कन्हैया ने कहा कि उसकी पत्नी कहती थी कि मेरे रस्ते में बताओ मैं अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहती हूं।
कन्हैया ने बताया की पत्नी की यही बात उसे बुरी लगी। उसके बाद उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने कहा कि उसके व्यवहार से मैं परेशान हो गया था। गांव के लोग मुझे देखकर हंसते थे और मैं यह सहन नहीं कर पाया। इन्हीं सब बातों से नाराज होकर मैंने उसकी हत्या कर दी।
वही इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन द्वारा बताया गया कि महिला के मायके पक्ष के लोगों द्वारा आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उन लोगों ने डीजल डालकर महिला की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में मृतका के पति कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य की तलाश की जा रही है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications