Azamgarh: College के शौचालय में लगे CCTV कैमरे, छात्र बोले- अब यही सब देखना बाकी था
आजमगढ़ जिले में डीएवी कॉलेज के शौचालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर छात्र नाराज हो गए। फिलहाल विरोध के बाद सीसीटीवी कैमरे वहां से हटा दिए गए।

Azamgarh जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आजमगढ़ के एक College के शौचालय में कालेज प्रबंधन द्वारा CCTV कैमरे लगवा दिए गए। शौचालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की जानकारी होने के बाद छात्रों द्वारा इसका विरोध किया गया। छात्रों के विरोध के बाद सीसीटीवी कैमरे को वहां से हटाकर गेट पर लगाया गया। इस मामले में कॉलेज प्रबंधन लापरवाही मान रहा है, हालांकि यह मामला अब सुर्खियों में बना हुआ है।
टोटी की चोरी पकड़ने हेतु लगाए गए कैमरे
दरअसल, आजमगढ़ के डीएवी पीजी कॉलेज में कॉलेज की छुट्टी होने के बाद अगले दिन पढ़ाई करने पहुंचे छात्र जब शौचालय में गए तो देखे कि वहां पर कैमरा लगा हुआ था। सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के बाद धीरे-धीरे छात्र नेताओं तक पहुंची और छात्र नेता विरोध जताने लगे। छात्र नेताओं द्वारा कहा गया कि कॉलेज प्रशासन छात्रों की निजता का हनन कर रहा है। उसके बाद छात्रों द्वारा इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। इस दौरान कालेज प्रशासन द्वारा कहा गया कि शौचालय से आए दिन टोटी चोरी की जा रही थी। टोटी की चोरी पकड़ने हेतु कैमरे लगवाए गए।
विरोध के बाद वहां से हटवाए गए कैमरे
हालांकि बाद में कॉलेज प्रबंधन ने यह स्वीकार किया कि सीसीटीवी कैमरे शौचालय के गेट पर लगाए जाने थे लेकिन शौचालय के अंदर गलती से लगा दिए गए थे। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे को शौचालय से निकलवा कर शौचालय के गेट के बाहर लगवा दिया गया। इस बारे में कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि कैमरे लगाने वाले को गेट पर कैमरा लगाने के लिए बोला गया था लेकिन वह गलती से शौचालय के अंदर कैमरा लगा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज परिसर में कहीं भी किसी छात्र द्वारा दीवारों पर अश्लील शब्द ना लिखे जाएं तथा चोरी की घटनाएं न होने पाएं, इसे ध्यान में रखते हुए कालेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। फिलहाल मामला भले ही ठंडा हो गया हो लेकिन छात्रों द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद लोगों द्वारा तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। वहीं कुछ छात्रों का कहना है कि अब कालेज प्रबंधन को यही सब देखना बाकी रह गया है, लगता है पढ़ाई लिखाई उनका कोई वास्ता नहीं है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications