'असली यादव देश के, बचे कुछ अखिलेश के', बयान देकर घिरे निरहुआ, सपा ने कहा - माफी मांगनी चाहिए

यूपी के चंदौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अखिलेश यादव पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी की सरकार में आजमगढ़ में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने एक नारा भी दिया, 'असली यादव देश के, बचे कुछ अखिलेश के।' निरहुआ के इस नारे के बाद विवाद खड़ा हो गया। विरोध में लोग सड़कों पर आ गए। यही नहीं, निरहुआ के पुतले भी फूंके।

Recommended Video

    Dinesh lal yadav Nirahua के 'यादव' वाले बयान पर बवाल, SP ने किया पलटवार | वनइंडिया हिंदी |*News
    bjp mp dinesh lal nirahua statement on yadav created controversy

    यादवों को लेकर दिया गया बयान निरहुआ के लिए बना मुसीबत

    भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' यूपी के आजमगढ़ से बीजेपी सांसद हैं। बीते दिनों वह चंदौली में थे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही एक नारा दिया, जो उनके लिए मुसीबत बन गया। शुक्रवार को चंदौली के बसाढ़ीपुर गांव और धानापुर इलाके में निरहुआ के खिलाफ मोर्चा निकालते हुए उनका पुतला बनाकर फूंका गया।

    निरहुआ को यादव समुदाय से मांगनी चाहिए माफी : सपा प्रवक्ता

    निरहुआ के बयान पर समाजवादी पार्टी ने नाराजगी जताई है। सपा प्रवक्ता प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने पार्टी की तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा कि निरहुआ को यादव समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। उनके द्वारा कहे गए ये शब्द निंदनीय हैं। एक सांसद को इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता। सपा प्रवक्ता ने निरहुआ को बीजेपी का गुलाम तक बता दिया है। इससे पहले निरहुआ के बयान पर सपा विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में अभी तक जितना विकास हुआ है वह सपा के कार्यकाल में ही हुआ। दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा, 'यादव देश के साथ है, यादव भारत माता के साथ है। यादव नेताजी के साथ रहा है और अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के साथ है। बस कुछ लोकसत्ता के दलाल हैं, जो इधर-उधर हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+