Auraiya: मकान की खुदाई के दौरान निकला 'बेशकीमती' खजाना, सोने की ईंट लेकर कुछ यूं गायब हुआ मजदूर
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक पुराने मकान की खुदाई के दौरान बेशकीमती खजाना मिलने की चर्चा है। खजाना मिलने की चर्चाओं पर पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले की जांच ली है।

Auraiya News: मुगलकालीन और बेशकीमती खजाना मिलने का एक मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि गुमटी इलाके में एक मकान की खुदाई के दौरान सोने-चांदी से भर मटका और सोने की ईंट मिली है।
खजाना मिलने की सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले जांच पड़ताल की। जिसके बाद मकान मालिक ने खुदाई के दौरान निकला सोने के सिक्के खुद ही कोतवाली में जमा कर दिए। हालांकि, चर्चा है कि एक मजदूर सोने की ईंट लेकर नौ दो ग्यारह हो गया।
Recommended Video

सीसीटीवी फुटेज में एक मजदूर मिट्टी से भरा तसले लेकर जाता हुई दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि मिट्टी से भर इस तसले में मजदूर ने सोने की ईंट छिपाई हुई थी। वहीं, सोने से भरे मटका मिलने की चर्चा पूरे शहर में फैल गई है।
यह मामला औरैया जिले के गुमटी इलाके का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक ने अपने सालों पुराने जर्जर हो रहे मकान का फिर से निर्माण कार्य शुरू कराया था। मजदूर मकान के लिए नई नींव की खुदाई कर रहे थे। खुदाई के दौरान मजदूरों को एक सोने से भरा मटका मिला था।
सोने-चांदी के सिक्कों से भरा मटका मिलने की बात इलाके में आग की तरह फैल गई और मामला पुलिस तक जहां पहुंचा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गई। कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि खुदाई के दौरान ईंट व कुछ पुराने सिक्के मिले थे, जिसे गृहस्वामी दीपक ने कोतवाली में लिखापढ़ी के साथ जमा करा दिया।
बताया जा रहा है कि ईंट मुगलकालीन लग रही है। तो वहीं, कुछ लोगों ने ईंट को अष्टधातु का होना बताया है। वहीं, दूसरे दिन खुदाई के दौरान एक मजदूर को सोने की ईंट मिली थी। लेकिन, वह सोने की ईंट के लालच में आ गया और उसे अपने साथ ले गया।
इसकी एक सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर भी देखने को मिल रही है। जिसमें मजदूर सिर पर रखे मिट्टी से भरा तसला लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय स्तर पर लोगों के जरिए यह बात चर्चा के केंद्र में आई, जिसके बाद खजाना निकलने की चर्चा पूरे जिले में आग की तरफ फैल गई।
इस मामले को लेकर जब मकान मालिक से बात करनी चाही तो वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। फिलहाल औरैया के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि पुराने सिक्के को गृह स्वामी दीपक ने कोतवाली में जमा करा दिए हैं।
इन सिक्कों की जांच के लिए पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा जा रहा है। पुरातत्व विभाग की टीम जब इसकी जांच करेगी तो वास्तविकता सामने निकल कर आ जाएगी कि खजाना किस काल खंड का है।












Click it and Unblock the Notifications