Anuppur news : बेरहम पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, दोनों को उम्र कैद की मिली सजा
अनूपपुर जिले के जैतहरी में वर्ष 2016 में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का मर्डर करने के जुर्म में महिला और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

Anuppur news : जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि ने जानकारी दी कि पुलिस थाना जैतहरी में पांच सितंबर वर्षा 2016 को नन्हे निखर ने पुलिस को शिकायत की थी कि घर में जेठ लड़का दीपक निखर, बहू रोशनी, छोटा बेटा सतीश, बीबी चैनवती थे, लड़का सतीश ने टेलीफोन पर जानकारी दी कि भाऊजी रोशनी और भैया दीपक घर में नहीं हैं। घर पहुंचा तो घर में बड़ा बेटा दीपक निखर एवं उसकी बीबी अपने रूम में नहीं थे। रसोई वाला कमरा अंदर से बंद था। गेट खटखटाने से नहीं खोल रहे थे। तब लोहे का पाना डालकर कमरे के लाक खोलकर अंदर गया तो बहू रोशनी सो रही थी। उसे जगाकर पूछा कि दीपक कहां है तो उसने बताया कि साइड वाले रूम में सोया है।
बहू ने बताया कि वह तीजा व्रत थी। इसलिये रसोई वाले कमरे में सोयी है। किरायेदार से पूछा तो बताया कि रात में करीब एक बजे दीपक ने 1 वार चिल्लाया की बचाओ, मार रहे हैं। तब वह उठा गेट खोला तो उसके रूम के बाहर से दरवाजे की शिकरी से किसी ने बंद कर दी थी। तब चौखट के ऊपर छेद से बाहर देखा तो 1 हरे पट्टे कलर का शर्ट पहना सांवला लड़का दीपक का मुंह दबाए था। कुछ देर बाद दीपक का डेड बॉडी पड़ी मिली।
प्रेम प्रसंग में गई जान
शिकायत के आधार पर पर विवेचना किया गया। मर्ग कायम में आरोपितों के कथन लेकर आरोपितों को हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी रोशनी पाल का मायका भरौला गांव, तहसील/जिला उमरिया में है। आरोपी अजय यादव भी भरौला गांव का निवासी है। दोनों पूर्व से एक दूसरे के पहचान के हैं। कोर्ट ने दोनो को को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। आरोपी 30 साल अजय यादव और 30 साल रोशनी पाल को आजीवन कारावास एवं पांच- पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई। पैरवी अपर लोक अभियोजक सुधा शर्मा ने की थी।












Click it and Unblock the Notifications