अमरोहाः विवाद सुलझाने के दौरान भरी पंचायत में युवक की पीट-पीटकर हत्या

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में मामूली विवाद को लेकर गांव के ही कुछ युवकों ने मामूली कहासुनी पर एक युवक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ कर हंगामा करने लगे। इसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही 4 लोगों पर हत्या करने के मामले में तहरीर दी है।

uttar pradesh amroha murder of man during panchayat

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर काययवाही करने में लगी है। पूरा मामला अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव सकतपुर का है। गांव के ही करन सिंह के बेटों से मोनू जाट और भूरा जाट के परिवार वालों से मामूली बात को लेकर सात दिन पूर्व कहासुनी हो गयी थी, जिससे आज दोनों पक्षों में समझौता के लिए भूरा ने अपने घर करन सिंह को बुलाया, जिससे समझौते में बात बिगड़ गयी। इसके बाद भूरा जाट के पक्ष के लोगों ने करन सिंह की पिटाई कर दी, जिसकी मोके पर मौत हो गयी।

जब इसकी सूचना करन सिंह के परिजनों को दी तो परिजनों ने करन सिंह को डाक्टर के यहां ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक करन सिंह के परिजनों ने करन सिंह का शव भूरे के घर ही रख दिया और भूरे जाट के घर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंच पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। लेकिन आरोपी भूरा जाट घर छोड़ कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+