UP News: 'चार लोगों ने घेर लिया है', आधी रात को दंपत्ति ने पुलिस को दी सूचना, सुबह खेत में मिलीं दोनों की लाश
Amroha UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में बुधवार की सुबह खेत में पति-पत्नी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी रात में पुलिस को फोन करके सूचना दिए थे कि उन्हें चार लोगों ने घेर लिया है।
उसके बाद परिवार के लोग तथा पुलिस रात रात भर पति-पत्नी को खोजते रहे। सुबह एक खेत में अर्धनग्न हाल में महिला की लाश मिली जबकि थोड़ी ही दूर पर बने मचान से पति का शव भी लटकता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची हुई है। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल पर जांच पड़ताल की जा रही है। पति-पत्नी की हत्या किसने की है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घर वालों का कहना है कि दोनों की किसी से दुश्मनी नहीं थी।
दोपहर में घर से निकले थे पति-पत्नी: दरअसल यह पूरी घटना अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली अंतर्गत अल्लीपुर मिलक गांव की है। मंगलवार दोपहर में गांव के रहने वाले 30 वर्षीय मुनेश अपनी 28 वर्षीय पत्नी प्रवेश और 6 वर्षीय बेटी दीपांशी के साथ रिश्तेदारी में गए थे।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बच्ची के साथ मंगलवार की रात में रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे दोनों ने पुलिस को फोन करके सूचना गांव के पास जंगल में उन लोगों को चार लोगों ने घेर रखा है। वे लोग उनकी हत्या करना चाहते हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस रात में ही उनके घर पहुंची। पुलिस द्वारा रात में मृतक के भाई और परिजनों के साथ खोजबीन की गई लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उठने पर देखा कि खेत में महिला प्रवेश की अर्धनग्न हाल में लाश पड़ी हुई थी।
थोड़ी ही दूरी पर स्थित एक मचान से उसके पति मुनेश का शव भी प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटक रहा था। वहीं मचान पर उनकी 6 साल की बेटी दीपांशी सोई थी। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौत की सूचना मिलते ही मुनेश के परिवार में माता पसर गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक पति पत्नी की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications