खौफनाक! 90 की स्पीड से गंगा नदी में कुदा दी कार, गर्वभती पत्नी बैठी थी साथ, पति का शव बरमाद, तलाश जारी
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमे पैसों को लेकर हुए पिता से विवाद के बाद एक युवक अपनी गर्भवती पत्नी और कार समेत गंगा नदी में कूद गया। देखते ही देखते कार तेज बहाव में बहकर गायब हो गई। जिसके बाद पति-पत्नी और कार की तलाश के लिए फ्लड लाइट में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। शुक्रवार सुबह पति का शव बरामद हो गया, जबकि पत्नी और कार की तलाश अभी भी जारी है।
बता दें कि पूरा मामला गजरौला इलाके के सीकरी खादर गांव का है। यहां साबिर अपने परिवार के साथ रहता है। साबिर के 2 बेटे और 4 बेटियां हैं। इनमें साबिर का बड़ा बेटा 22 वर्षीय शाने आलम गांव की दुकान में टेलर का काम करता था। करीब 5 महीने पहले शाने आलम की शादी पास के ही गांव कसेरुआ निवासी नाजिया से हुई थी।

पैसो को लेकर पिता से हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम शाने आलम का अपने पिता साबिर से रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोगों ने समझाया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि शाने आलम अपनी जान देने की धमकी देने लगा, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। जिसके बाद उसने गुस्से में अपनी वैगन-आर कार निकाली और पत्नी नाजिया को बिठाकर रात करीब 8 बजे घर से जाने लगा।

कार और पत्नी को लेकर गुस्से में निकला था आलम
उधर, अपने बेटे शाने आलम को गुस्से में घर से जाता देख जब पिता ने रोकना चाहा तो उसने पिता को कार से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बहन और मां को भी टक्कर मारी। टक्कर में तीनों घायल हो गए। इसके बाद शाने आलम तेज रफ़्तार में कार लेकर वहां से निकल गया। इस दौरान उसने रास्ते में खड़े एक ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। कार में बैठी उसकी गर्भवती पत्नी उसे रोकती रही, लेकिन वो नहीं माना।
90 की स्पीड से कार को गंगा नदी में कुदा दिया
कुछ ही देर में जब वो गांव से करीब 3 किमी दूर बह रही गंगा नदी के पास पहुंचा तो शाने आलम में एक बेहद ही खौफनाक निर्णय ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उसने करीब 80-90 की स्पीड से कार को गंगा नदी में कुदा दिया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता और पति-पत्नी को बचाने के लिए कुछ किया जाता, कार समेत शाने आलम और पत्नी नाजिया गंगा में बह गए।

4 महीने की गर्वभती थी नाजिया
आपको बता दें कि घटना के दौरान शाने आलम की पत्नी नाजिया 4 महीने की गर्वभती थी। वहीं घटना के बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने काफी तलाश की। लेकिन, देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। सुबह फिर सर्चिंग शुरू हुई। गांव से करीब 10 किमी दूर जाकर शाने आलम का शव तो बरामद हो गया लेकिन नाजिया की तलश अभी भी जारी है।
पिता की हालत गंभीर, मेरठ रेफर
पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर लगने से शाने आलम के पिता साबिर बुरी तरह घायल हो गए। जबकि मां और बहन को भी चोटें आईं हैं। आसपास के लोगों ने तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां से साबिर को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। उनके रिश्तेदार उन्हें लेकर मेरठ चले गए। जबकि मां और बहन को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
पत्नी की तलाश जारी
सीओ अरुण कुमार ने बताया ,"घरेलू विवाद के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है। गंगा के तेज बहाव के चलते दोनों काफी दूर बह गए हैं। शाने आलम का शव मिला है। पत्नी और कार की तलाश की जा रही है। पानी का बहाव तेज है। इसके चलते संभल और बुलंदशहर पुलिस को भी तलाश कराने को कहा गया है।"












Click it and Unblock the Notifications