VIDEO: वोटिंग के दौरान भाजपा-गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, BJP कार्यकर्ता का सिर फोड़ा

अमरोहा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा और गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थकों की मतदान के दौरान झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में एक बीजेपी कार्यकर्ता का सिर फूट गया। झड़प और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया और गंभीर रूप से घायल बीजेपी कार्यकर्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

clash between bjp and alliance candidates supporters

जानकारी के अनुसार, मामला अमरोहा कोतवाली नगर इलाके के टीपी नगर का है। गुरुवार को दूसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही थी। तभी समाजवादी पार्टी, बसपा और रालोद गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थक बीजेपी सांसद व प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर का विरोध करने लगे। तभी बीजेपी समर्थक भी मौके पर पहुंच गए और गठबंधन के प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव भी हुआ।

clash between bjp and alliance candidates supporters

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों पर लाठी चार्ज कर दौड़ा लिया। घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, भाजपा सांसद और प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुरुष मतदाता बुर्का पहनकर फर्जी मतदान कर रहे थे। जिसके बाद यह विवाद हुआ।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+