रील बनाने के चक्कर में युवक ने बुलट को पेट्रोल से धोया, VIDEO वायरल हुआ तो अमरोहा पुलिस ने सिखाया सबक
Amroha News: आजकल युवाओं के सर पर सोशल मीडिया रील्स बनाने का नशा इस कदर हावी हो गया है कि वो अपनी जान तक दांव पर लगाने से पीछे नहीं हटते। कई बार तो रील बनाने का चक्कर में युवाओं को जेल तक की हवा खानी पड़ती है। कुछ लाइक और कमेंट पाने के लिए युवा ऐसे-ऐसे काम करते हैं कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आया है। यहां एक शख्स ने रील बनाने के चक्कर में अपनी जिंदगी के साथ-साथ कई और जिंदगियों को भी खतरे में डाल दिया। दरअसल, दो युवक बुलट बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी बुलट बाइक का टेंक फुल करवाया।

इसके बाद बाइक के पास खड़े युवक ने वहां मौजूद सेल्समैन से पेट्रोल पंप का पाईप अपने हाथ में लिया और फिर पेट्रोल से बुलट को पानी की तरहधोना शुरू कर दिया। इस दौरान साथ वाले दूसरे युवक ने इस खतरनाक कारनामे का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बुलट के मालिक और रील बनाने वाले युवक के साथ-साथ पेट्रोल पंप के सेल्स मैन को भी गिरफ्तार कर लिया। अमरोहा पुलिस ने बुलट बाइक को सीज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बाकायदा एक पोस्टर भी जारी किया है।
इस पोस्ट में पहले युवकों द्वारा किये गए स्टंट की फ़ोटो लगाई है और फिर दूसरे फ़ोटो में तीनों को सलाखों के पीछे खड़े दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो अमरोहा जिले के हसनपुर पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। अमरोहा जिले में शुक्रवार, 28 जुलाई को एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि एक युवक पहले तो बुलट का पेट्रोल से टैंक फुल करता है। जैसे ही टैंक फुल हो जाता है तो युवक पेट्रोल की नोजल को बाहर निकाल लेता है और बुलट को पेट्रोल से नहलाना शुरू कर देता है। इसके बाद वहां सेल्समैन आता है और हंसते हुए यह सारा मंजर देखता है।
इतना ही नहीं, शख्स का बुलट से स्टंट करते भी एक अन्य वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें बुलेट सवार युवक दूसरे युवक को अगले पहिए के ऊपर बैठाकर बुलेट को दौड़ा रहा है। यह वीडियो संभल - हसनपुर मार्ग का बताया जा रहा था। वहीं, वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने बुलेट मालिक तथा बुलेट के मडगार्ड पर बैठकर रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।
इतना ही नहीं, पेट्रोल पंप के सैल्स मैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के संबंध में अमरोहा पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि पैट्रोल पंप पर खतरनाक तरीके से बुलट में पैट्रोल डालने व साथी को मडगार्ड पर बैठाकर बुलट चलाने सम्बन्धी वीडियो का Amroha Police ने संज्ञान लेते हुए अभियोग पंजीकृत किया।
साथ ही, मौहम्मद शमी, मौ. अजहर और तरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया और बुलट बाइक को सीज कर लिया। पुलिस ने बताया कि तरुण पेट्रोल पंप का सैल्स मैन है।












Click it and Unblock the Notifications