Amroha: गजरौला में फर्जी वोटिंग को लेकर हुआ पथराव, काफी देर तक चले पत्थर, भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा
अमरोहा निकाय चुनाव के दौरान गजरौला के पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर पत्थर बाजी हुई, जिसमें 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Amroha News: अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में फर्जी वोटिंग को लेकर पथराव होने की खबर सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पत्थराव में करीब 12 से ज्यादा लोग इस पत्थराव में घायल हो गए है। इस पत्थराव का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो पक्ष एक-दूसरे पर पत्थराव करते हुए नजर आ रहे है।
यह मामला गजरौला थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्स फर्जी तरीके वोट डालने पहुंचा था, इस दौरान जब वो पकड़ में आ गया तो कहासुनी के बाद दो पक्षों मारपीट हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया।
जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों द्वारा पथराव की वारदात को अंजाम दिया। इस पत्थराव का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो पक्ष एक-दूसरे के ऊपर पत्थराव करते हुए नजर आ रहे है। खबर के मुताबिक, इस पत्थराव में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, पुलिस ने पत्थरबाजी करते हुए एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बूथ के आसपास भारी पुलिस को तैनात कर दिया गया है। आपको बता दें कि बुधवार को अमरोहा में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही थी। तभी फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए।
इस घटना के बाद बूथ पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। वोट डालने आए लोग अपने अपने घरों की ओर भाग निकले। उधर, बवाल की सूचना मिलते ही बूथ पर भारी संख्या में पुलिस और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications