अमरोहा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार खंभे से टकराकर पलटी, चार लोगों की मौत, दर्दनाक मंजर देख कांप उठे लोग

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शनिवार की देर रात भीषण हादसा हो गया। हादसे में एक ग्राम प्रधान समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चलते यह हादसा हुआ है।

फिलहाल सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेने के साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

amroha-accident-speeding-car-collides-with-pillar-and-overturns-4-no-more

यह पूरी घटना अमरोहा जनपद के अतारसी रोड की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अमरोहा जिले के हाकमपुर के ग्राम प्रधान 40 वर्षीय विशाल चौधरी शनिवार की रात में अपनी क्रेटा कार से शहर से अपने घर वापस लौट रहे थे।

कार में उनके साथ उनके गांव के ही रहने वाले 28 वर्षीय मनोज और 30 वर्षीय राजन नामक दो युवक भी सवार थे। बताया जा रहा है कि कार लेकर लोग अतारसी रोड पर हुसैनपुर गांव के समीप पहुंचे थे उसी समय एक आर्टिगा को ओवरटेकर करते समय बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया।

कार की रफ्तार अधिक थी ऐसे में बाइक से टकराने के कार पलट गई और पलटते हुए सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में टकरा गई। पोल में टकराने के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाले हुए पुलिस को सूचना दिए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने विशाल‚ मनोज और राजन तथा बाइक सवार कमरुद्दीन निवासी अमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर सवार दूसरे घायल युवक अंकित को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

इस बारे में एसएसपी राजीव कुमार द्वारा बताया गया कि अतारसी रोड पर हुए हादसे में कार सवार तीन व बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है। वाहनों को कब्जे में लेने के साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+