12 साल की बेटी से 2 महीने तक रेप करता रहा पिता, पता चलने पर सौतेली मां ने किया ये काम

अमरोहा। यूपी के अमरोहा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर 2 महीने तक रेप करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी जब पीड़िता की सौतेली मां को हुई तो उसने अपने पति की पिटाई कर दी। फिर मोहल्ले वालों के साथ बच्ची को लेकर थाने पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

12 year old girl assaulted by father

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला अमरोहा थाना क्षेत्र का है। आरोपी पेशे से मजदूर है। उसकी दो शादियां हुई हैं। बता दें कि पहली पत्नी इलाके के गांव में रहती है जबकि वह यहां दूसरी पत्नी के साथ रहता है। पहली पत्नी से उसको हुई बेटी भी उसके साथ ही रहती है। आरोप है कि बीते दो महीने से पिता चाकू से डरा-धमकाकर 12 वर्षीय बेटी के साथ रेप कर रहा था। इस बाबत किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। किशोरी ने परेशान होकर मोहल्ले के कुछ लोगों को पूरा घटनाक्रम बताया।

मोहल्लेवासियों से मिली जानकारी पर आरोपी की दूसरी पत्नी ने पति की पिटाई कर दी। इसके बाद सौतेली मां मोहल्लेवासियों के साथ बच्ची को लेकर थाने पहुंची। बच्ची ने पुलिस अधिकारियों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद किशोरी की सौतेली मां ने आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+