Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंडन संस्कार में शामिल होने गए एक परिवार 10 लोग गंगा में बहे, 5 शव मिले, 3 बचाए गए, 2 अभी भी लापता

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बृजघाट में स्नान करते समय एक परिवार के 10 युवक डूब गए। युवकों को खोजने के लिए निजी गोताखोर लगाए गए हैं। इस बीच पांच युवकों के शव बरामद कर लिया गया हैं, जिनके नाम बंटी (21), संजीव (18), विपिन (21), मनोज (20) और संजीव (17) हैं। पुलिस की मानें तो हादसा सोमवार को हुआ था। सभी लुहारी गांव के रहने वाले थे।

10 people of a family drown into ganga

मिली जानकारी के मुताबिक, अमरोहा के गांव लोहारी खादर निवासी विपिन, उसका भाई मनोज, व अन्य गौतम, संजीव, धर्मेंद्र और सचिन सोमवार को ब्रजघाट सिथत गंगा में स्नान के लिए गए थे। यहां वह गजरौला साइड वाली पुलिस चौकी से कुछ फासले पर स्नान करते हुए गंगा के गहरे जल वाले भाग में पहुंच गए और डूब गए। उनके डूबने की खबर फैलते ही खलबली मच गई। पुलिस भी हरकत में आ गई। ब्रजघाट गंगा के दूसरे पार से निजी गोताखोर बुलाकर उन्हें खोजने के लिए लगाया गया है। गोताखोर उन्हें तलाश कर रहे हैं।

मीडिया खबरों के अनुसार, लापता लोगों की पहचान गौतम (20) और धर्मेंद्र (16) के रूप में की गई है। धनौरा सीओ मोनिका यादव ने बताया कि परिवार के लोग मुंडन समारोह के बाद बृजघाट में स्नान कर रहे थे। इनमें से दो लोग अचानक डूबने लगे और अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे। उन्होंने बताया कि इनमें से 3 लोग जीवित बच गए। सीओ ने कहा, 'दो लोग अब भी लापता हैं और एनडीआरएफ का दल शवों को तलाश करने की कोशिश कर रहा है।' जिला मैजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने बताया कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और उन्होंने परिवार को वित्तीय मदद मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+