पंजाब: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस का बड़ा ऐक्शन, दबोचे ये मोस्ट वांटेड गैंगस्टर
अमृतसर। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गुत्थी सुलतझे जा रही है। उसके हत्याकांड में शामिल कुख्यात गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रईया व मनदीप सिंह तूफान को पुलिस ने धर-दबोचा है। दोनों गैंगस्टर पिछले लंबे समय से फरार चल रहे थे। उन्हें वांछित (वांटेड) घोषित किया गया था। आज अमृतसर देहात की पुलिस ने एक सीक्रेट ऑपरेशन के दौरान उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और कार्रवाई
एक पुलिस अधिकारी ने दोनों गैंगस्टरों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल कुख्यात गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रईया व मनदीप सिंह तूफान को पकड़ लिया गया है, हालांकि वे अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। पंजाबी समाचार संस्था के अनुसार, आज सुबह 3 से 5 बजे के बीच किए इस ऑपरेशन को देहाती पुलिस ने पूरी तरह से गुप्त रखा था। मनी रईया अमृतसर के केडी अस्पताल में गैंगस्टर कंधोंवालिया को गोलियां मारकर फरार हो गया था, जिसके बाद उसकी संलिप्तता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी सामने आई। पुलिस ने गैंगस्टर मनदीप सिंह उर्फ तूफान को भी गांव खख के समीप से दबोच लिया है।

सिद्धू हत्याकांड में स्टैंडबाय पर था यह गैंगस्टर
पता चला है कि, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दिन मनी रिया भी घटनास्थल के आसपास छिपा बैठा था। जिसे कनाडा में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ने स्टैंड बाय पर रखा था। बताया जा रहा है कि, 29 मई के दिन अगर सिद्धू के कत्ल में कोई रुकावट आती तो वही संभालता।













Click it and Unblock the Notifications