राहुल गांधी-स्मृति के समक्ष चुनाव लड़ चुका ये शख्स, किए ऐसे काम कि हर कोई हो जाए सोचने पर मजबूर

अमेठी। यूपी में वीवीआईपी जिले अमेठी की सियासी पिच पर 'शिवकुमार लोधी' शायद आपने नहीं सुना हो, मगर उनके काम की बदौलत जरूर जान जाएंगे। 2014 में यह शख्स राहुल गांधी, स्मृति ईरानी और कुमार विश्वास के समक्ष चुनाव लड़ा था, मगर हार गया। लेकिन उसने फिर कुछ ऐसा किया कि नामचीन हस्तियां भी उसे दाद देने लगीं।

 Shiv Prakash Lodhi, Smriti Irani, Rahul Gandhi, Kumar Vishwas, Amethi Lok Sabha, elections from Amethi, Amethi, शिवप्रकाश लोधी , स्मृति ईरानी , राहुल गाँधी , कुमार विश्वास , अमेठी

दरअसल, शिवकुमार लोधी की जिंदगी की एक ही धुन है- समाज सेवा। वो भी इस तरह कि जिसे करने में आम आदमी को शर्म महसूस हो। ऐसे में वह एक मिसाल बन चुके हैं। वह लोगों को बीमार मुक्त करने पर काम कर रहे है। वैसे तो शिवकुमार बुजुर्ग हैं, मगर मलेरिया और डेंगू जैसे रोगों के लिए इन्होंने फॉगिंग मशीन कंधों पर टांग घर घर छिड़काव का बीड़ा उठा लिया। वह बहुत से इलाके में अपनी ओर से एंटी मॉस्क्यू-फॉगिंग कर चुके हैं।

 Shiv Prakash Lodhi, Smriti Irani, Rahul Gandhi, Kumar Vishwas, Amethi Lok Sabha, elections from Amethi, Amethi, शिवप्रकाश लोधी , स्मृति ईरानी , राहुल गाँधी , कुमार विश्वास , अमेठी

हैं उम्रदराज, लेकिन जज्बा नौजवानों जैसा
बुज़ुर्ग शिवकुमार अमेठी जिले के गांव करीडीह जलालपुर तिवारी जगदीशपुर के निवासी हैं। सोशल वर्कर की हैसियत से इन्होंने मलेरिया और डेंगू रोकथाम अभियान में प्रशासन से कई बार मदद मांगी, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद वह अकेले ही इस काम में जुट गए। वो बताते हैं कि मुख्यमंत्री के आईजीआरएस हेल्पलाइन में भी शिकायत कि सीएम समग्र ग्राम मवैया रहमतगढ़ सहित ब्लॉक के कई गाँवों में मलेरिया और डेंगू रोकथाम अभियान के तहत एंटी लार्वा का छिड़काव नही किया गया है। मगर, जिम्मेदारों द्वारा सिर्फ कागजों पर फॉगिंग करा दी गई। अब शिव ही रोज यह काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+