राहुल गांधी का फेक वीडियो रीट्वीट कर फंसीं स्मृति ईरानी, सोशल मीडिया पर उड़ रही खिल्ली
That was pretty quick Rahul Gandhi , the usual mask what Congress is infamous for , has fallen again. pic.twitter.com/XUT39kXDKW
— Pawan Durani (@PawanDurani) December 12, 2018
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फिर राहुल गांधी पर कटाक्ष करने के चक्कर में फंस गईं। स्मृति ने राहुल गांधी के फेक वीडियो को रीट्वीट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खिल्ली उड़ रही है। यह वीडियो राहुल द्वारा किसानों की कर्ज़माफी के मुद्दे पर यू-टर्न मारने को लेकर बनाया गया था। इस वीडियो को स्मृति ने यह कहते हुए शेयर किया कि 'पप्पू ने बना दिया आपको पप्पू'

लोग बोले- राहुल गांधी से डर गईं हैं?
स्मृति ईरानी द्वारा यह जो वीडियो शेयर किया गया, वह दरअसल कई क्लिप्स को जोड़कर बनाया गया है। पहली क्लिप राहुल गांधी की चुनावी रैली की है, जिसमें उन्होंने भाषण देते हुए सरकार बनने के बाद 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज़ माफ करने का वादा किया था। वहीं, दूसरी क्लिप राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस की है, जो उन्होंने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद की थी। दूसरी क्लिप में राहुल गांधी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि, कर्ज़ माफ़ी सोल्युशन नहीं है। इस क्लिप में राहुल गांधी के सिर्फ इसी बयान को चलाकी से उठाया गया है, जिससे यह साबित किया जा सके कि ये कांग्रेस का यू टर्न है। जबकि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को देखा जाए तो उन्होंने कहीं भी ऐसा नहीं कहा कि वह किसानों का कर्ज़ माफ नहीं करेंगे।

यह बोले थे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा था, ''क़र्ज़ माफ़ी एक सपोर्टिंग स्टेप है। क़र्ज़ माफ़ी सोल्युशन नहीं है। सोल्युशन ज़्यादा काम्प्लेक्स होगा। उन्होंने कहा था, सोल्युशन किसानों को सपोर्ट करने का होगा, इंफ़्रास्ट्रक्चर बनाने का होगा, टेक्नोलॉजी देने का होगा और फ्रैंकली बोलूं तो सोल्यूशन आसान नहीं है, सॉल्यूशन चैलेंजिंग चीज़ है और हम उसको करके दिखाएंगे। किसानों के साथ हमें काम करना पड़ेगा, देश की जनता के साथ काम करना पड़ेगा, और वो हम करेंगे।''

कहां से आया वीडियो?
इस पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि स्मृति ईरानी राहुल गांधी से डर गई हैं? बता दें कि इस वीडियो को भाजपा शासित तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कोट करते हुए शेयर किया गया। इसे @PawanDurani नामके ट्वीटर हैंडल पर डाला गया था। जिसे स्मृति ने शेयर किया।
बता दें कि वीडियो में इस बात को साबित करने की कोशिश हुई है कि राहुल गांधी चुनाव में जीत के बाद किसानों का कर्ज़ माफ़ करने वाले अपने वादे से पलट गए। काबिले-गौर बात ये है कि वायरल वीडियो को राहुल गांधी के दो अलग-अलग क्लिप्स को मिक्स कर बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications