अमेठी में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेता से कहा- 2022 की तैयारी करो

अमेठी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रियंका गांधी बुधवार को भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के क्षेत्र अमेठी पहुंचीं। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ 9 घंटे तक संवाद किया, लेकिन कांग्रेस नेता से ऐसी बात कह गईं ​जो चर्चा में है। दरअसल, पूरा देश लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटा है और ​प्रियंका ने कांग्रेसी नेता से 2022 की तैयारी करने के लिए कहा।

प्रियंका को लड्डू से तौलना चाहते थे कांग्रेसी

प्रियंका को लड्डू से तौलना चाहते थे कांग्रेसी

कांग्रेस संगठन में पद पाने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी बुधवार को अमेठी पहुंची। उन्होंने वोटर्स से कम, सपोटर्स से ज्यादा संवाद किया। मुसाफिरखाना के एएच कॉलेज में नौ घंटे की मैराथन बैठक के बाद वो देर रात वहां से बाहर निकलीं। कॉलेज से बाहर निकने के बाद प्रियंका का काफिला गौरीगंज के बाबूगंज स्थित कांग्रेस नेता फतेह बहादुर के निवास पर पहुंचा। यहां पर उनको लड्डू से तौले जाने का कार्यक्रम था, करीब दस मिनट वो वहां रुकी और फिर आगे के सफर पर निकल पड़ीं।

कांग्रेस नेता को तराजू पर बैठाया

कांग्रेस नेता को तराजू पर बैठाया

रात 11-12 बजे गौरीगंज के बेनी में सोने के टाइम पर प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग जाग रहे थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे जब उनका काफिला यहां पहुंचा तो वहां बैठी महिलाओं और बच्चियों ने प्रियंका का फूलों से स्वागत किया। यहां कांग्रेस नेता फतेह मोहम्मद ने प्रियंका को गांधी को लड्डुओं से तौलकर उन लड्डुओं को लोगों में बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस बीच जमा लोगों ने उनसे तराजू के एक पल्ले में बैठने को कहा तो उन्होंने हंसते हुए अपनी जगह कांग्रेस नेता को बैठा दिया। कांग्रेस नेता फतेह मोहम्मद ने बताया कि प्रियंका ने उन्हें 2022 की तैयारी के लिए कहा है और राहुल गांधी के चुनाव में मेहनत करने के लिए कहा है।

राहुल की नहीं, देश की जीत होगी

राहुल की नहीं, देश की जीत होगी

बता दें, प्रियंका बुधवार को एक अध्यापक की भूमिका में नजर आईं। उन्होंने 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम में करीब 9 घंटों तक बूथ वर्कर्स की क्लास में उन्हें 2019 का मंत्र दिया। उन्होंने वर्कर्स से कहा कि ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है आप ठीक ढंग से प्रचार करें। आप घर-घर में जाकर असलियत बताएं कि ये चुनाव इस देश का, इस देश को बचाने का चुनाव है। इसमें राहुल गांधी की जीत नहीं, देश की जीत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+