सरकारी स्कूल की टीचर अनामिका यूपी के 25 जिलों में कर रही है नौकरी! शिक्षा विभाग में हड़कंप
अमेठी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में एक अजीब मामला, जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। दरअसल, एक शिक्षिका पर आरोप है कि वो एक नहीं, बल्कि 25 स्कूलों में एक साथ ड्यूटी कर रही है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बीएसए ने शिक्षिका को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। लेकिन लॉकडाउन के चलते शिक्षिका अब तक बयान दर्ज नहीं पहुंची है।

यूपी के 25 जिलों में कर रही है नौकरी!
जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले के हसनपुर निवासी शिक्षिका अनामिका शुक्ला वर्तमान में अमेठी जिले के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तैनात है। वो विज्ञान विषय पढ़ाती है, जिस पर आरोप है कि ये एक-दो नहीं बल्कि 25 अलग-अलग जिलों में पढ़ाती है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका अनामिका ने नवंबर माह में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अमेठी में पूर्ण कालिक विज्ञान शिक्षिका के पद पर ज्वाइनिंग की थी।

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
इस अवधि में शिक्षिका नियमित कॉलेज आती थी। शिक्षिका को छह महीने का वेतन भी जारी किया गया है। उधर, शासन स्तर पर हुई शिकायत के बाद मामला प्रकाश में आया तो सरकारी तंत्र में हड़कंप मच गया। बीएसए ने पत्र जारी कर एक हफ़्ते के भीतर शिक्षिका से उनका वास्तविक दस्तावेज तलब किया था। ऐसा न होने की स्थिति में एफआईआर की भी चेतावनी दी थी।

क्या कहा BSA विनोद कुमार ने
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मार्च में ही शिक्षिका का वेतन रोक दिया था। संतोषजनक स्पष्टीकरण ना मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लाकडाउन के चलते शिक्षिका अभी तक बयान दर्ज कराने यहां नही पहुंची है जल्द ही उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
-
गोंडा में दुखद घटना: बिजली का तार गिरने से व्यक्ति की मौत -
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट के दिन वेबसाइट क्रैश हुई तो क्या करें? बिना इंटरनेट ऐसे दिखेगा स्कोर -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 10 अप्रैल को तगड़ी बारिश? UP-बिहार समेत कहां-कहां गिरेंगे ओले? IMD का अलर्ट -
Video: कौन-सा व्रत दिलाएगा मनचाहा फल? प्रेमानंद महाराज ने बताया कैसे पूरी होगी हर 'मनोकामना' -
US-Iran युद्ध की मार से हिला जूता-कपड़ा उद्योग! नोएडा में मजदूरों का पलायन, महंगा हुआ कच्चा माल -
बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को पहली बार मिलेगा मालिकाना हक, CM योगी सौंपेंगे भूमिधारी अधिकार पत्र -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल












Click it and Unblock the Notifications