CM योगी के हेलीकॉप्टर को देखने के लिए मची भगदड़ में एक की मौत
अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए मची भगदड़ में एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। बता दें कि शनिवार को सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में सफाईकर्मी सुरेश असुंतलित होकर जमीन पर गिर पड़े थे। इस दौरान कई लोग उनके ऊपर से पैर रख निकल गए, जिस वजह मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सीएम के कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी की मौत के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने सफाईकर्मी सुरेश को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के बाद जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवाक को अंबेडकर नगर के जलालपुर में सभा करने पहुंचे थे। उनका हेलीकॉप्टर से उतर कर नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान में बने मच पर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 235 करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को को लाभान्वित करने के बाद सभा को संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications