थाने के अंदर महिला आरक्षी ने लगाई फांसी, वहीं मिला नोट जिसमें लिखी वजह

अम्बेडकरनगर। प्यार के हसीन सपने संजोए महिला सिपाही ने अपने प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर थाने के अंदर ही खुदकुशी कर ली। मृतक सिपाही के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। थाने के अंदर महिला सिपाही की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

A woman policeman hanging in police station

मामला जनपद के जैतपुर थाना का है। बताया जा रहा है कि इस थाने पर तैनात महिला आरक्षी अनीता सरोज मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली है और 2016 बैच की सिपाही है जिसने सोमवार शाम थाने के अंदर अपने कार्यालय में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की खबर फैलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी ने पहुंचकर मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक अनीता सरोज का अपने ही एक बैचमेट से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने कुछ दिन अनीता के साथ ही नौकरी भी की थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम परवान चढ़ा और बात शादी तक जा पहुंची लेकिन इसी बीच उसका ट्रांसफर गैर जनपद हो गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर अनीता ने अपनी जिंदगी ही समाप्त कर ली। एसपी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि कांस्टेबल अनीता सरोज जैतपुर थाना में तैनात थी जिसने आत्महत्या कर ली। इसका अपने एक साथी से प्रेम प्रसंग चल रहा था जो इस समय बनारस में तैनात है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+