Amit Sharma Snake Bite : यूट्यूबर अमित शर्मा को Cobra सांप ने काटा, चैनल पर रोने लगी Crazy XYZ टीम
Crazy XYZ youtube Channel के अमित शर्मा उर्फ अमित भाई राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं। टॉप चैनलों में शुमार क्रेज़ी एक्सवाइजेड को 25.1M subscribers हैं। Amit Sharma Snake Bite की न्यूज के बाद फैंस दुआ कर रहे हैं।

अपने यूनिक कंटेट के लिए पहचाने जाने वाले यूट्यूब चैनल Crazy XYZ के अमित शर्मा को कोबरा सांप ने काट लिया है, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। यह जानकारी खुद उनकी टीम के साथियों ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके बाद से अमित शर्मा के फैंस में निराशा है और वे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। Amit Sharma Snake Bite के बारे में बताते हुए उनके टीम के साथी youtube Channel पर ही फूट फूट कर रोने लगे।

अमित शर्मा को अस्पताल में भर्ती करवाया
28 दिसम्बर 2022 को Crazy XYZ पर अपलोड हुए एक वीडियो में अमित शर्मा की टीम के दो साथियों ने बताया कि अमित शर्मा को कोबरा सांप ने काट लिया। हम चाहकर भी उनकी मदद नहीं कर पाए।
उनको कुछ घंटे पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सर्पदंश के बाद इतना खून बहा कि टीम के साथियों की हालत भी खराब हो गई। अब अमित शर्मा को उनके चाहने वालों की दुआओं की दरकार है।
Recommended Video


हैलो गाइज, मैं हूं अमित...
अमित शर्मा की टीम के मोहित व एक अन्य साथी ने बताया कि Crazy XYZ के Amit Sharma ने पहले भी कई सांपों का रेस्क्यू किया है, मगर इस बार उन्हें सांप ने काट लिया। अमित भाई दिल से अच्छा इंसान है। कभी किसी जीव को भी नहीं सताया।
सभी की दुआओं की जरूरत है। उनके 25 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर उनको 'हैलो गाइज, मैं हूं अमित। आप लोगों के लिए एक और धमाकेदार वीडियो आ चुकी है।' की आवाज के साथ फिर से देखना व सुनना चाहते हैं।

अमित शर्मा सांपों पर बनाए कई वीडियो
बता दें कि अमित शर्मा व उनकी पूर्व में भी सांपों के रेस्क्यू के कई वीडियो बना चुकी है। इस बार अमित शर्मा को कब और कहां कोबरा सांप ने काटा है। उनके youtube Channel Crazy XYZ पर सिर्फ Cobra snake bites की सूचना वाला 3.48 मिनट का वीडियो अपलोड हुआ है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 16 घंटे में 4.3 मिलियन लोग देख चुके हैं। एक लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए हैं। हर कोई Amit Bhai Get Welll Soon लिख रहा है।

आईआईटी से पढ़े हैं Crazy XYZ वाले Amit Bhai
बता दें कि राजस्थान के अलवर के रहने वाले अमित शर्मा ने आईआईटी रुड़की से मैट्रोलोजी और मैटेरियल इंजीनियर की डिग्री हासिल की। जॉब करने की बजाय सोशल मीडिया का रास्ता चुना और 11 सितम्बर 2017 को youtube Channel पर Crazy XYZ के नाम चैनल शुरू किया। चैनल पर पानी में कार चलाना, बाइक पर रोड रॉलर चढ़ाना, बाइक में ट्रैक्टर का टायर और भूतों की जगहों भानगढ़ का बेखौफ होकर टूर करना समेत कई यूनिक वीडियो बनाए हैं।

अमित शर्मा ने बना रखा है अपना स्टूडियो
पूर्व में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अमित शर्मा ने बताया कि अपने चैनल के लिए वे सुबह आठ बजे से लेकर रात 12 बजे तक काम करते हैं। खुद का एक स्टूडियो बना रखा है। वीडियो शूट करने से लेकर चैनल पर अपलोड करने में तीन से चार दिन लग जाते हैं। क्रेजी एक्सवाइजेड की टीम में मोहित, विकास, बबलू, शंशिकांत, राहुल व करतार आदि शामिल हैं।

crazy xyz youtuber amit sharma Income
बता दें कि 11 सितम्बर 2000 अमित शर्मा का जन्म अलवर जिले के बानसूर में हुआ। आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग करने के बाद अमित शर्मा ने crazy xyz और The Indian Unboxer नाम से दो यूट्यूब चैनल शुरू किए। यूट्यूब चैनलों की आय का अनुमान बताने वाले वेबसाइट socialblade.com के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमित शर्मा यूट्यूब चैनल क्रेजी एक्सवाइजेड से एक महीने में करीब नौ करोड़ और दूसरे चैनल द इंडियन अनबोक्सर से दो करोड़ 62 लाख रुपए कमाते हैं। हालांकि अमित ने कभी आधिकारिक तौर पर अपनी कमाई के बारे में नहीं बताया।












Click it and Unblock the Notifications