हार्ट अटैक से पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने भी छोड़ी दुनिया, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
राजस्थान के अलवर शहर में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शहर में पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने भी दुनिया छोड़ दी। फिर दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। लोगों में यह चर्चा रही कि इस जोड़े ने मरते-मरते भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। सबको एक साथ ही अलविदा कह गए।

जानकारी के अनुसार अलवर शहर के हसन खां मेवात नगर निवासी रिटायर्ड कर्मचारी गोपाल कृष्ण मुखीजा (62) किसी काम से खैरथल गया हुआ था। वापसी में रोडवेज बस में बैठे-बैठे ही उसे हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। एक घंटे के अंतराल में जब पति की मौत की खबर पत्नी को मिली तो उसे गहरा सदमा लगा और उसने भी उसी वक्त आखिरी सांस ली।
मीडिया से बातचीत में गोपाल कृष्ण मुखीजा के परिजन नीरज डूडेजा ने बताया कि मुखीजा गुरुवार शाम को खैरथल से रोडवेज बस से अलवर स्थित अपने घर आ रहे थे। रास्ते में बस की सीट पर ही उनको अटैक आ गया। वे अचानक पास बैठे यात्री पर गिर गए। तत्काल बस को रोका गया। इसके बाद तुरंत गोपाल कृष्ण मुखीजा को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी सरोज मुखीजा (60) को भी हार्ट अटैक आ गया। उन्हें भी तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां सरोज मुखीजा ने भी दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications