Rudra Prakash Sharma RPS : कभी कांस्टेबल परीक्षा में हुए फेल, फिर 15 बार लगी सरकारी नौकरी
जयपुर, 28 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 27 अक्टूबर को आयोजित राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारम्भिक परीक्षा (RAS Pre 2021) आयोजित करवाई गई है। पेपर उम्मीद के मुताबिक नहीं होने से कई अभ्यर्थी तनाव में हैं। ऐसे ही अभ्यर्थियों को रुद्र प्रताप शर्मा की जिंदगी से कभी हार नहीं मानने वाली सीख लेनी चाहिए।

कभी कांस्टेबल नहीं बन पाए, अब आरपीएस हैं
राजस्थान में रुद्र प्रताप शर्मा वो शख्स हैं, जिन्होंने दर्जनों बार असफलताएं देखीं, मगर मेहनत करना नहीं छोड़ा। सकारात्मक सोच बनाए रखी। नतीजा ये कि जो कभी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास नहीं कर पाए वो रुद्र प्रताप शर्मा आज आरपीएस हैं।

रुद्र प्रकाश शर्मा का इंटरव्यू
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी बने रुद्र प्रताप शर्मा अपनी असफलताओं को ताकत बनाने और फिर कामयाबी की सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ने की पूरी कहानी बयां की, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को प्रेरित करने वाली है।

कौन हैं आरपीएस रुद्र प्रताप शर्मा?
बता दें कि 34 वर्षीय रुद्र प्रताप शर्मा मूलरूप से अलवर जिले के तिजारा के रहने वाले हैं। वर्तमान में राजस्थान पुलिस में आरपीएस अधिकारी के हैं। हाल ही प्रशिक्षण पूरा किया है। इन्होंने आरएएस 2016 में 39वीं रैंक हासिल की थी।

आरपीएस रुद्र प्रताप शर्मा का परिवार
रुद्र प्रताप शर्मा जिंदगी में अपने पिता के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रहे हैं। पिता की तरह ये भी राजस्थान पुलिस में सफल रहे हैं। इनके पिता रामनिवास शर्मा एसआई पद से रिटायर हो चुके हैं। मां लक्ष्मी देवी हाउसमेकर हैं। भाई बीएसएनएल में एसडीओ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

50 से ज्यादा परीक्षाओं में हिस्सा लिया
रुद्र प्रताप शर्मा कहते हैं कि एक वक्त पर था जब उन पर सरकारी नौकरी हासिल करने की ऐसी धुन सवार थी कि इन्होंने 50 से 60 प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लिया। इनमें से 15 से ज्यादा परीक्षाओं में चयन भी हुआ। पांच छह पदों पर तो ज्वाइन ही नहीं किया, क्योंकि उसी समय में इनका दूसरी परीक्षा में चयन हो गया था।

इन पदों पर नहीं किया ज्वाइन
रुद्र प्रताप शर्मा ने बताया कि आईडीबी, बैंक आफ बड़ौदा, कैनरा बैंक में पीओ समेत दो-तीन अन्य पदों पर चयन होने के बाद ज्वाइन ही नहीं कर पाए। जबकि साल 2007 से लेकर 2016 तक सात पदों पर ज्वाइन किया और कुछ दिन काम भी किया।

कौनसे साल में किस पद पर ज्वाइन किया?
2007 - दिल्ली पुलिस कांस्टेबल
2009 - लिपिक एसबीआई जयपुर
2010 - आरिएंटल बैंक फरिदाबाद
2011 - पीओ एसबीबीजे राजस्थान
2012 - पीओ एसबीआई दिल्ली
2012 - इनकम टैक्स इंस्पेक्टर जयपुर
2013 - आरएएस, रैंक 244
2016 - आरएएस, रैंक 39

चार बार यूपीएससी में हुए फेल
रुद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि इन्होंने चार मुख्य परीक्षा में हिस्सा लिया, मगर एक बार भी यूपीएससी में सफल नहीं हुए। हिम्मत नहीं हारी और आरपीएसपी की तैयारियों में जुट गए। अब आरपीएस बनने में सफल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications