जो बच्ची PM मोदी की गोद में खेली, उसका राजस्थान से है यह गहरा कनेक्शन

अलवर। सोशल मीडिया और खबरों में मंगलवार को एक तस्वीर खासी चर्चा में रही। यह तस्वीर थी एक बच्ची की, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गोद में खेल रही थी। खुद पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'आज संसद में मुझसे मिलने एक खास दोस्त आया है'।

PM Modis special friend rudrakshi is Grand Daughter of alwar rajasthan

पीएम मोदी की यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गई। हर कोई इस बच्ची के बारे में जानने को उत्सुक दिखा कि आखिर कौन है यह बच्ची, जिसे प्रधानमंत्री मोदी दुलार रहे हैं। गोद में खिला रहे हैं। खुद का दोस्त बता रहे हैं। दरअसल, बच्ची मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया की पोती है। जटिया अपने बेटे राजकुमार और बहू ज्योति के साथ साढ़े 6 माह की अपनी पोती रुद्राक्षी को लेकर पीएम मोदी से मिलने के लिए संसद पहुंचे थे। ये उसी वक्त की तस्वीरें हैं।

अलवर में है ननिहाल

रुद्राक्षी का राजस्थान से भी खास रिश्ता है। ये राजस्थान के अलवर की दोहिती (नातिन) है। अलवर के स्कीम नम्बर 1 निवासी गिर्राज प्रसाद बेनीवाल की बेटी ज्योति की वर्ष 2007 में राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया के बेटे राजकुमार से शादी हुई थी। छह माह की रुद्राक्षी ज्योति की बेटी है। अलवर की दोहिती का पीएम मोदी की गोद में खेलना उसके ननिहाल अलवर में भी चर्चा का विषय बना रहा। तस्वीरें वायरल होने के बाद गिर्राज प्रसाद बेनीवाल के घर बधाई देने पहुंचने वालों का तांता लग गया।

बड़ी होकर अपने दादा की तरह सांसद बनना

पीएम मोदी ने रुद्राक्षी को खूब स्नेह दिया। उन्होंने रुद्राक्षी को गोदी में खिलाते हुए तस्वीर खिंचाई और इंस्टाग्राम पर शेयर की। पीएम मोदी ने रुद्राक्षी के लिए चॉकलेट और खिलोने मंगाए जो टेबल पर नजर आ रहे हैं। मोदी ने बच्ची से कहा कि आप भी बड़ी होकर सांसद बनना और अपने दादा की तरह दिल्ली आना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+