आधी रात में 7 साल की बच्ची को जागरण से बहलाकर ले गया दरिंदा, CCTV में कैद हुई करतूत
अलवर।
राजस्थान के अलवर में सात साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर रेप करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामले का खुलासा घटना के पांच दिन बाद तब हुआ जब इलाके में रहने वाले एक शख्स अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने महिला थाने में केस दर्ज करवाया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
जागरण से बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया दरिंदा
घटना अलवर के एनईबी थानाक्षेत्र के एक कालोनी की है। 5 अक्टूबर की रात कालोनी में माता का जागरण चल रहा था। तारारानी की कथा के दौरान रात करीब 3 बजे एक दरिंता जागरण में मौजूद सात साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले बाहर ले आया। सड़क किनारे एक कार के पीछे उसने बच्ची से रेप किया।

सीसीटीवी में कैद हुई दरिंदे की करतूत
पांच दिन बीत जाने के बाद भी इस घटना की भनक न तो पुलिस को लगी और न ही बच्ची के परिजनों को। मामले का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार को कालोनी में रहने वाले चिराग ने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। वीडियो देखकर चिराग के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने वीडियो के आधार पर 22 वर्षीय आरोपी गौरव उर्फ भानु पुत्र रणधीर हरिजन को हरिजन बस्ती 60 फीट रोड से गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने महिला थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications