नौकरानी ने मालिक की तीन साल की बच्ची का दिल्ली से किया अपहरण, अलवर में पकड़ी गई
अलवर, 20 जुलाई। दिल्ली से तीन साल की एक बच्ची का अपहरण हो गया। उसे राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी के खुशखेड़ा थाना पुलिस दस्तयाब करते हुए अपहरण करने वाली महिला को भी हिरासत में लिया है।

दरअसल, पूरा मामला देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ा हुआ है। यहां पर घर में काम करने वाली नौकरानी ही मालिक की 3 साल की मासूम बालिका का अपहरण कर राजस्थान ले आई। दिल्ली पुलिस की सूचना पर हरकत में आई भिवाड़ी पुलिस ने नाकाबंदी करवाई।
भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि उन्हें दिल्ली पुलिस से सूचना लगी कि घर में काम करने वाली नौकरानी ने 3 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया है।
इस पर 3 थानों के एसएचओ को काम पर लगाया गया। खुशखेड़ा एसएचओ राजेश यादव ने अपनी टीम के साथ आरोपी महिला को बच्ची के साथ रोडवेज बस में सफर करते हुए तिजारा से दस्तयाब किया, जिसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications