Rajasthan News: 20 घंटे की दुल्‍हन, सुहागरात से पहले दूल्‍हे को दे गई धोखा

Looteri Dulhan Alwar Rajasthan: राजस्‍थान के अलवर जिले के एनईबी पुलिस थाना इलाके के रणजीत नगर निवासी एक परिवार की खुशियां उस वक्‍त काफूर हो गई जब दुल्‍हन 24 घंटे में ही धोखा दे गई।

दूल्‍हे ने अपने परिवार के साथ पुलिस थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। यह दलाल के जरिए बिहार की लड़की से शादी करवाने का मामला है। इसके पीछे पूरे गिरोह का हाथ है, जिसकी पुलिस जांच कर रहे हें।

Looteri Dulhan Nisha

शादी में सुहागरात से पहले से ससुराल से फरार हुई दुल्‍हन जाते वक्‍त अपने सोने-चांदी के आभूषण व 30 हजार रुपए भी ले गई। पुलिस लुटेरी दुल्‍हन की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार रणजीत नगर के राजकुमार शर्मा के बेटे हेमंत की शादी नहीं हो रही थी। उसने शादी के लिए जयपुर से संचालित एक मैरिज ब्‍यूरो से सम्‍पर्क किया।

मैरिज ब्यूरो वाले ने इनको जयपुर के जैन मंदिर गलता गेट के सामने गार्ड की नौकरी वाले मनोहर लाल से मुलाकात करवाई। 10 जनवरी को मनोहर ने राजकुमार को बनवारी लाल नाम के शख्‍स से मिलाया।

बनवारी मूलरूप से झारखंड का रहने वाला है। वह शादी करवाने वाला दलाल है, जो झारखंड व बिहार की लड़कियों की शादी करवाता है। उसने राजकुमार के बेटे के लिए वॉट्सएप पर निशा नाम की लड़की की फोटो भेजी।

लड़की पसंद आने पर 16 जनवरी को जयपुर में शादी करवाई गई। फेरों के बाद राजकुमार से दुल्‍हन की मां ने पति के इलाज के लिए 2 लाख रुपए उधार लिए। 17 जनवरी की सुबह पांच बजे जयपुर से दुल्‍हन की अलवर के लिए विदाई हुई।

17 जनवरी को घर आने के बाद दूल्‍हे का परिवार शादी समारोह की थकान मिटा रहा था। इतने में मौका पाकर दुल्‍हन फरार हो गई। जाते वक्‍त गहने व रुपए भी ले गई।

दूल्‍हे ने जब परिजनों को दुल्‍हन के फरार होने की बात बताई तो सबके होश उड़ गए। परिजनों ने पहले अपने स्‍तर पर दुल्‍हन की तलाश की। मैरिज ब्‍यूरो व दलाल से सम्‍पर्क किया, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस थाने में शिकायत कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+