KU. Jagat Singh एके-47 वाले बयान पर कायम, बोले-कोई पत्थर उछालेगा तो AK-47 चलेगी ही चलेगी
Ramgarh Alwar News , रामगढ़। राजस्थान उप चुनाव 2019 में अलवर जिले की रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी जगत सिंह अपने AK-47 वाले विवादित बयान पर कायम हैं। जगत का सिंह कहना है कि कोई पत्थर उछालेगा तो एके-47 चलेगी ही चलेगी।

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री कुं. नटवर सिंह के बेटे KU. Jagat Singh ने रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरा है। नामांकन के बाद रामगढ़ में समर्थकों की सभा को सम्बोधित करते हुए जगत सिंह ने विवादित बयान दिया था, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

गोविन्दगढ़ में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
रविवार को कुं. जगत सिंह ने गोविन्दगढ़ में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मीडिया ने उनको बताया कि एके-47 वाले विवादित बयान वायरल हो रहा है। इस पर जगत सिंह का जवाब था कि पत्थर के जवाब में एके-47 ही चलेगी।

कुं. जगत सिंह के चर्चित विवादित बयान
अलवर के रामगढ़ में राजस्थान विधानसभा 2018 में बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो जाने के यहां 7 दिसम्बर 2018 को चुनाव नहीं हुए थे। अब 28 जनवरी 2019 को हो रहे हैं। पूर्व में कांग्रेस व भाजपा की टिकट पर विधायक रह चुके कुं. जगत सिंह इस बार बसपा की टिकट से मैदान में हैं। अक्सर विवादित बयानों के चलते चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही इनके दो विवादित बयान सामने आए हैं। दोनों ही सोशल मीडिया में खासे वायरल हो रहे हैं।

1. पत्थर के जवाब में एके-47, आ जाओ मोदी जी...
जगत सिंह नौ जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाइयों डरने की जरूरत नहीं है...। गोली चलेगी तो सबसे पहले मेरे सीने में लगेगी...। पत्थर का जवाब एके-47 से करता हूं मैं...। तो आ जाओ मोदी, अशोक जी, वसुंधरा जी...। सबको पेटी पैक करके भेजूंगा...।

2. जूते के दम पर काम निकालना जानता हूं...
AK-47 वाले से पहले जगत सिंह सरकार के कामकाज को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। इस विवादित बयान के वीडियो में जगत सिंह कह रहे हैं कि उनसे किसी ने पूछा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है तो आप काम कैसे निकालोगे। इस पर उनका जवाब था कि कि जूते के दम पर काम करवाऊँगा...। प्रदेश में सरकार किसी भी पार्टी की हो जूते के दम से काम करवाना जानता हूं...।
-
कांशीराम जयंती पर भोपाल में बहुजन समाज का बड़ा संदेश: संविधान बचाने के लिए राहुल गांधी का साथ दें -
Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण -
जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज -
आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य -
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट -
'सबको माफ करते हुए जाओ,' बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO -
Delhi Weather: मार्च की गर्मी में दिल्ली में अचानक बारिश क्यों? IMD ने बताया असली कारण, आगे कैसा रहेगा मौसम? -
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप कर ली शादी, किसी को नहीं हुई कानो-कान खबर, कौन हैं खूबसूरत वाइफ? -
BAN vs PAK: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच आज, बिना पैसे खर्च किए घर बैठे फ्री में देख सकेंगे LIVE












Click it and Unblock the Notifications