राजस्थान के होटल में डांस करते करते दुनिया से विदा हुई हरियाणा की युवती

अलवर। राजस्थान के अलवर के सदर थाना इलाके के ढडीकर फोर्ट में पार्टी के दौरान हरियाणा की एक युवती संदिग्धावस्था में मौत हो गई। 32 वर्षीय इस युवती की मौत के बाद हिसार से उसके परिजन शनिवार को अलवर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराकर शव अपने साथ ले गए।

Haryana Girl Died during Dance in Dhadikar Fort Alwar

जानकारी के अनुसार हरियाणा के हिसार जिले से एक कम्पनी का दल अलवर के ढाणी ढडीकर फोर्ट पर भ्रमण के लिए आया हुआ था, लेकिन रात को 32 वर्षीय युवती की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे अलवर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी रखवाया और परिजनों को सूचना दी। सुबह परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल युवती के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सदर थाने के एएसआई प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि मृतका के परिजनों ने लड़की के सीने में दर्द होने की वजह से मौत होने की बात पुलिस को बताई है।

सदर पुलिस के अनुसार युवती का नाम निकिता सिंघल है। वह हरियाणा के हिसार जिले के हांसी की रहने वाली थी। बीते शुक्रवार की रात डांस करते समय गिरने से उसके सिर में चोट आ गई। पुलिस ने बताया कि लड़की ने ड्रिंक कर रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+