Alwar : लादेन गैंग से बदला लेने आई डॉ. कुलदीप की गैंग कर गई बहरोड़ पुलिस थाने पर हमला, VIDEO

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ पुलिस थाने पर शुक्रवार सुबह हमला, एके47 से ताबड़फोड़ फायरिंग व बदमाश विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को छुड़ा ले जाने में हरियाणा की डॉ. कुलदीप गैंग का नाम सामने आ रहा है। यह गैंग गुरुवार रात को बहरोड़ इलाके में लादेन गैंग से जसराम गुर्जर की हत्या का बदला लेने के लिए आई हुई थी। गैंग में एक दर्जन से अधिक बदमाश में शामिल थे। उन्हीं में से एक बदमाश विक्रम उर्फ पपला गुर्जर रात को बहरोड़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। पुलिस ​पपला गुर्जर को पकड़कर लाई और लॉकअप में बंद कर दिया था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हथियारबंद बदमाशों ने बहरोड़ पुलिस थाने पर हमला कर दिया और फायरिंग करते हुए पपला गुर्जर को छुड़ाकर ले गए।

जुलाई में हुई थी जसराम गुर्जर की हत्या

जुलाई में हुई थी जसराम गुर्जर की हत्या

बता दें कि राजस्थान विधानसभा 2018 में अलवर जिले की बहरोड़ विधानसभा सीट से बतौर बसपा प्रत्याशी चुनाव लड़ने वाले जसराम गुर्जर की बदमाशों ने जुलाई 2019 में लादेन गैंग के बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हिस्ट्रीशीटर जसराम गुर्जर बहरोड़ के गांव जैनपुर का रहने वाला था। गोली लगने के बाद उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। जसराम की हत्या का आरोप मेवात में सक्रिय लादेन गैंग के विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन, पहाड़ी के मामराज, रामवतार सहित आधा दर्जन लोगों पर लगे थे।

बहरोड़ पुलिस थाने में मचा हड़कंप

बहरोड़ पुलिस थाने में मचा हड़कंप

बहरोड़ पुलिस थाने में घुसते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। अचानक हुई फायरिंग व एक साथ बड़ी संख्या में पुलिस थाने में घुसे बदमाशों को देख कई पुलिसकर्मी तो भाग छूटे। वहीं, कई पुलिसकर्मियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। फायरिंग से पुलिसकर्मी दहशत में आ गए। बता दें कि हरियाणा के 5 लाख के इनामी हार्डकोर बदमाश विक्रम उर्फ 'पपला' गुर्जर को बहरोड़ पुलिस सुबह ही पकड़कर लाई थी।

चाबी नहीं मिली तो तोड़ा ताला

चाबी नहीं मिली तो तोड़ा ताला

बहरोड़ पुलिस थाने में घुसते ही हवाई फायर शुरू कर दिया था। फिर वे सीधे लॉकअप की ओर गए, जहां उनका एक साथी बंद था। उसे छुड़वाने के लिए बदमाशों ने हवालात खोलना चाहा, मगर ताले की चाबी नहीं मिली। इस पर उन्होंने ताला ही तोड़ दिया। यह भी बताया जा रहा है कि साथी को छुड़वाकर ले जाते समय बदमाश पुलिस की जीप भी ले गए, मगर इस बात की अभी पुलिस अधिकारियां ने पुष्टि नहीं की है।

40 से 45 राउंड फायर किए बदमाशों ने

40 से 45 राउंड फायर किए बदमाशों ने

मीडिया से बातचीत में अलवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल ने बताया कि बदमाश हरियाणा के हैं। वे एके47 लेकर पुलिस थाने में घुसे थे और घुसते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्होंने करीब 40 से 45 राउंड फायरिंग की। वहीं बहरोड़ पुलिसकर्मियों की मानें तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग हरियाणा के साथी बदमाश पपला गुर्जर को छुड़ाकर ले गए हैं। हमले में कुलदीप गैंग का हाथ बताया जा रहा है।

जानिए कौन है विक्रम गुर्जर उर्फ पपला

जानिए कौन है विक्रम गुर्जर उर्फ पपला

बता दें कि विक्रम गुर्जर उर्फ पपला गुर्जर पुत्र मनोहरलाल हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के खैरोली का रहने वाला है। हरियाणा की कुलदीप गैंग का शातिर बदमाश है। इसी वर्ष 2014 में पेशी के दौरान चालानी गार्ड पर हमला करके साथी छुड़ा ले गए थे। बदमाशों ने दस-बारह राउंड फायर किए थे, जिसमें चार पुलिसकर्मियों के गोली लगी थी। पुलिस ने विक्रम गुर्जर पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+